छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

महादेव मेले की व्यवस्था के संबंध में विधायक और कलेक्टर से की चर्चा 

महादेव में से पहले व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे 

Chhindwara 07 February 2025
छिंदवाड़ा यशो: (जुन्नारदेव )आगामी महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व छिन्दवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विकासखण्ड में लगने वाले महादेव मेले को लेकर व्यापक तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी है। एक ओर जहाँ प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने के लिए सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, वही दूसरी ओर मेले में आने वाले भोलेनाथ के भक्तों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने क्षेत्र के जनप्रतिनिधयों एवं अपने साथियों के साथ जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके भी सक्रिय नजर आ रहे है।
 गुरुवार को विधायक श्री उईके ने पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला से सांगाखेड़ा ( भूराभगत ) एवं गोरखघाट से दमुआ तक दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पिछले वर्षों में पाई जाने वाली कमियों को समय रहते पूरी करने के लिए क्षेत्रवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मियों के साथ पंचायत वार बैठक कर आगामी मेले में भक्तजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की रणनीति बनाई। साथ ही मेले के समय की जाने वाली अस्थाई व्यवस्थाओं को स्थायी करने के लिए भी योजना बनाई गई, जिससे कि पंचायतों को आर्थिक दबाव से उबारा जा सके। जुन्नारदेव विशाल एवं सांगाखेड़ा में तो मेले की नीलामी से प्राप्त राशि से व्यवस्था बना ली जाती है किंतु मेला मार्ग में आने वाली अन्य पंचायतों में प्रशासन के द्वारा बगैर कोई राशि उपलब्ध कराए पंचायतों से ही व्यवस्था बनवाई जाती है जिससे कि पंचायतों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बनता है।
 विधायक श्री उईके ने बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि वे इस विषय मे उच्चाधिकारियों से चर्चा कर प्रभावित पंचायतो को राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने 2019 में कमलनाथ जी की सरकार के समय मेले की बेहतर सुविधाओं के लिए जुन्नारदेव विशाला, सांगाखेड़ा एवं अनहोनी में शासन से  7 – 7 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई थी। जुन्नारदेव विशाला एवं सांगाखेड़ा पंचायतों के साँथ ही बिलावर खुर्द, उमराड़ी, गोरखघाट, बिचबेहरी, एवं झाँपिया पंचायत को भी मेला में व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने जिले के कलेक्टर महोदय से चर्चा की जाएगी एवं भोलेनाथ के भक्तों को अच्छी सुविधा दिलाने होगा हर संभव प्रयास। साथ ही जुन्नारदेव, सांगाखेड़ा एवं नागथाना में बिजली की स्थायी व्यवस्था भी कराई थी जिसे बनाने के पूर्व में बड़ी धनराशि इन्ही कार्यों में व्यय हो जाति थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!