मध्यप्रदेशसिवनी

धान उपार्जन की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति बैठक

सिवनी जिले में संचालित धान उपार्जन कार्य की प्रगति, परिवहन व्यवस्था और किसानों को भुगतान की स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई।

Seoni 25 December 2025

सिवनी यशो:- सिवनी जिले में धान उपार्जन कार्य को सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक कलेक्टर चेम्बर में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने उपार्जित धान की मात्रा,

गोदामों तक उठाव तथा

किसानों को किए जा रहे भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए परिवहन व्यवस्था को और अधिक तेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर धान का अनावश्यक भंडारण न हो तथा

किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े,

यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि –

सभी उपार्जन केंद्रों पर केवल एफएक्यू (FAQ) मानक के अनुरूप धान का ही उपार्जन किया जाए।

साथ ही किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक केंद्र पर पंखा,

छन्ना,

हमाल,

बैठक व्यवस्था एवं

स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान तिथि तक जिले के 91 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत 61,051 किसानों में से 29,735 किसानों से कुल 1,82,861.51 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।

इसके एवज में किसानों को अब तक 181.65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए धान उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

https://panna.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B2%C2%B1%C2%B5%C3%8E%C2%B4%C2%B0%C2%B7&fontname=%C3%8D%C3%A1%C3%AE%C3%A7%C3%A1%C3%AC&LocID=%C2%B1%C2%B0&pubdate=12/15/2025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!