WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के पूर्व छात्रों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

पूर्व छात्रों ने बढ-चढ कर लिया हिस्सा बढाई कार्यक्रम की शोभा

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी के पूर्व छात्रों का दीपावली मिलन समारोह संपन्नपूर्व छात्रों ने बढ-चढ कर लिया हिस्सा
बढाई कार्यक्रम की शोभा
सिवनी यशो:- नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में विद्यालय के पूर्व छात्रों का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं पूर्व छात्र श्री अविनाश पाठक, डॉ. आशुतोष सिंह गौर, श्री राहुल नायक, श्री विनीत जी अग्रवाल, श्री दीपक साहू, श्री मनोज जी अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा मॉ वीणापाणी के समक्ष पूजन एवं सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के व्याख्याता श्री महेश प्रसाद चौबे ने कराया। तत्पश्चात् संपूर्ण कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के पूर्व छात्र एवं व्यवस्थापक श्री नितिन जी चौधरी द्वारा प्रस्तुत की गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित भैया-बहिनों द्वारा अपने अध्ययन काल के दौरान के अनुभव कथन व्यक्त किये गये। जिसमें सर्वश्री भैया विनीत रजक, प्रदीप बांगर, राजा वर्मा, अमित द्विवेदी, अविनाश पाठक, डॉ अभिजीत सिंह चौहान, राहुल नायक, बहिन रानू सिंह आदि प्रमुख रहें।  सभी ने अपने अनुभव कथनों में सरस्वती शिशु मंदिर को नगर की सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्था बताते हुए भविष्य में यथा संभव अपना योगदान देने का आश्वासन दिया। 

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक भैया-बहिनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की पूर्व छात्रा बहिन रितिका सोनी एवं सौ. सृष्टि पाण्डे ने सरस्वती भजन प्रस्तुत किया। मंच संचालन विद्यालय के व्याख्याता श्री प्रकाश गुप्ता जी ने किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक डॉ आशुतोष सिंह गौर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहिनों ने चाय एवं अल्पाहार ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में समस्त आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!