खेलदेश विदेशधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनी

राष्ट्रसेविका समिति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न 

संस्कारित और सबल समाज के निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण – डां. प्रतिभा बिसेन

सभी प्रशिक्षित बहने समाज में सार्थक भूमिका में सफलता प्राप्त करें – श्रीमती रजनी राय 

Seven day training class of Rashtrasevika Samiti concluded

सिवनी यशो :- राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की होती है और अच्छे नागरिक का निर्माण संस्कारों से होता है, अच्छे संस्कार बचपन में मांँ, परिवार, समाज और शिक्षा से प्राप्त होते है, मातृशक्ति परिवार की धुरी होती है, बच्चों के संस्कार की प्रथम पाठशाला माँ से प्रारंभ होती है साथ ही परिवार का संचालन मातृशक्ति करती है, जो एक एक परिवार के माध्यम राष्ट्रभक्ति के भाव का संचार करने की और अच्छे संस्कारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कर सकती है, इसी पवित्र भावना से राष्ट्र सेविका समिति मातृशक्ति के बीच काम करती है।  राष्ट्र को विश्वगुरू बनाने के लिये निरंतर शाखाओं के माध्यम कार्य कर रही है । उक्ताशय के विचार राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत बौद्धिक प्रमुख डां. प्रतिभा बिसेन (Dr. Pratibha Bisen) ने राष्ट्र सेंविका समिति सिवनी विभाग के सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सरस्वती  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये । 
राष्ट्रसेविका समिति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न  - Seoni News
उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति मातृशक्ति के माध्यम से संस्कारित, स्वस्थ्य, बौद्धिक रूप से सक्षम और जिम्मेदार समाज का निर्माण करने के लिये कार्य करने वाला संगठन है । डाँ. बिसेन ने कहा कि परिवार, समाज, संस्कार, विचार, व्यवहार से जुड़्ी जितनी भी समस्याएँ होती है उनका मातृशक्ति के पास समाधान होता है । किसी भी देश के विकास में मातृशक्ति का अहम योगदान होता है । उन्होंने कहा कि आज नवोदित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है । मातृशक्ति के बौद्धिक, शारीरिक विकास के साथ संगठित, राष्ट्र के प्रति समर्पित समाज के निर्माण के लिये नित्य शाखा के माध्यम समाज जागरण का कार्य करना है । इसी उद्देश्य की सफलता के लिये प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है और इसकी सार्थकता तभी है जब यहाँ प्राप्त विचारों को संकल्प के साथ क्रियात्मक तरीके से विस्तार दिया जाये । 
प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह की अध्यक्षता (chairmanship) समाजसेवी श्रीमती रजनी राय (Social worker Mrs. Rajni Rai) द्वारा की गयी।  उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राष्ट्रसेविका समिति देश में संस्कारित और राष्ट्र के प्रति समर्पित समाज के निर्माण की दिशा में जिस पवित्र भाव से काम कर रहा है वह वंदनीय है और देश विश्वगुरू  (Vishwaguru) बनने दिशा में अग्रसर है पूरी दुनिया में भारत माता का जयकार गुंजयमान होने वाला है । श्रीेमती राय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफल और सार्थक भूमिका में समाज के बीच कार्य करने की शुभकामनाएँ प्रदान की । 
राष्ट्रसेविका समिति का सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न  - Seoni News
राष्ट्र सेविका समिति के इस सात दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में सिवनी विभाग की 76 बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षणार्थियों को पाँच शिक्षिकाओं एवं दो प्रबंधिकाओं ने प्रशिक्षण दिया इस प्रशिक्षण वर्ग की वर्ग अधिकारी के रूप में श्रीमती राजश्री लोधे एवं विभाग कार्यवाहिका श्रीमती वैशाली गोखले ने सात दिनों तक प्रशिक्षणार्थियों के साथ रही । प्रशिक्षण में प्रात: 05 बजे से रात्रि में 10 बजे तक कार्यक्रमों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास, परिचर्चा, प्रेरक प्रसंग, मनोरंजन सहित विविध कालखंड के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण वर्ग का दीक्षांत समारोह मंगलवार 11 जून को संपन्न होने के साथ सभी प्रशिक्षणार्थी बहिने अपने घर के लिये रवाना हुई। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button