छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेश

डॉ. उमा अनुराग को मिली पीएचडी की उपाधि, छिंदवाड़ा का नाम रोशन

Chhindwara 18 December  2025

डॉ. उमा अनुराग को एमआरआईआईआरएस फरीदाबाद से पीएचडी की उपाधि
डॉ. उमा अनुराग को मिली पीएचडी की उपाधि | छिंदवाड़ा समाचार

छिंदवाड़ा यशो:- शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है कि गांधीवादी शिक्षाविद स्व. प्रो. डॉ. टी.के. सुदर्शन की पुत्रवधू डॉ. उमा अनुराग को एम.आर.आई.आई.आर.एस (MRIIRS), फरीदाबाद द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

डॉ. उमा अनुराग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए शोध कार्य में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। वे डॉ. टी.एस. अनुराग की धर्मपत्नी हैं, जो वर्तमान में नई दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।

डॉ. उमा अनुराग की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर परिवारजनों, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि छिंदवाड़ा जिले के लिए भी गर्व का विषय मानी जा रही है।

https://saitirupatiuniversity.ac.in/phd-degree-awarded-2020-2024-2/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!