क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सोसाइटी का यूरिया रास्ते में बेचते पकड़ाया चालक

किसानों की नजर पड़ी तो हो गया हंगामा, मौके पर पहुँचे अधिकारी

Chhindwara 19 July 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में यूरिया की व्यापक कमी बनी हुई हे किसान बुरी तरह से परेशान है और सुबह 4:00 बजे से आकर लाइन लग रहा है । यूरिया की मांग को लेकर किसानों में आक्रोश भी है जो सड़को तक दिख रहा है । तो वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा में कुछ लोग यूरिया की कालाबाजारी करने से नहीं चूक रहे है । एक ट्रक चालाक को रास्ते में यूरिया बेचते देखने में पर किसानों ने हंगामा कर दिया ।

यह भी पढ़े :- यूरिया को लेकर मचा हाहाकार किसानों ने बाईपास में किया प्रदर्शन

मौके पर पहुँचे अधिकारी, चालक फरार

घटना गत दिवस की है जब छिंदवाड़ा में यूरिया का रैक आने के बाद उसे सोसायटियों तक पहुँचाने का काम तेज़ी से शुरू हुआ। एक यूरिया का ट्रक, जिसका क्रमांक CG 08 AR 4303 था, चूरी साजवा वितरण केंद्र जा रहा था। तभी अमरवाड़ा के छिंदवाड़ा रोड पर ट्रक चालक ने किसी व्यक्ति को 10 बोरी यूरिया उतारकर बेचना शुरू कर दिया। यह देख आस-पास के किसानों और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अमरवाड़ा अनुविभागीय अधिकारी हेमकरण धुर्वे और कृषि विभाग की एसएडीओ श्रीमती अनीता डेहरिया को दी।

अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर यूरिया को अपने कब्ज़े में लिया और पंचनामा बनाया। हालाँकि, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि चालक कौन है और यह गाड़ी किसकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, वहीं संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button