धर्ममंडलामध्यप्रदेशराजनीति

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक संपन्न

माहिष्मती घाट मंडला में हुआ आयोजन, राष्ट्र की अखंडता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए की गई प्रार्थना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक संपन्न

माहिष्मती घाट मंडला में हुआ आयोजन, राष्ट्र की अखंडता व सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए प्रार्थना

Mandla 12 January 2026

मंडला यशो:- सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्ष 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय के पावन माहिष्मती घाट स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ आयोजन

इस अवसर पर यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

रुद्राभिषेक के माध्यम से भगवान शिव से राष्ट्र की अखंडता,

सांस्कृतिक स्वाभिमान तथा सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए प्रार्थना की गई।

इसके साथ ही उपस्थितजनों ने देश की एकता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सोमनाथ भारत की आस्था और पुनरुत्थान का प्रतीक

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि

“सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आस्था, सहनशीलता और पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक है।”

उन्होंने आगे कहा कि हजार वर्षों के संघर्षों के बावजूद सोमनाथ का पुनः वैभव के साथ खड़ा होना हमारी सभ्यता की अदम्य शक्ति को दर्शाता है।

इसी संदर्भ में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि-

वे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत चल रहे जन-अभियान से जुड़ें और 10 जनवरी को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में ॐकार मंत्र जाप एवं पूजा-अर्चना में भाग लें।

पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की रही व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित जयदत्त झा, शिवा रानू राजपूत,

अखिल सिहारे, थामन बरमैया, विनय मिश्रा, सुधीर कसार,

विनय तिवारी, नरेश कछवाहा, उमेश शुक्ला, सौरभ गुप्ता, रवि सोनवानी, सचिन शर्मा,

सुधीर मिश्रा, दिनेश चौधरी, सुधीर दुबे,

सुनील मिश्रा, बसंत चौधरी, मालती मरावी,

बबीता अधिकारी, कमला टांडिया,

विकास यादव, विवेक बिन्नू चंद्रोल, आनंद जैन, अमन अग्रवाल, सावन नीखन,

ऋषभ सिन्हा, अनुपम दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे वर्ष चलेंगे सांस्कृतिक व जन-जागरूकता कार्यक्रम

अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि-

सोमनाथ मंदिर की अखंडता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय स्वाभिमान के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है,

जो पूरे वर्ष विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाएगा।

https://www.bbc.com/hindi/articles/cx207dgn15do

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!