मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

केवलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बिजली आपूर्ति

केवलारी क्षेत्र बिजली संबंधी समस्याओं का होगा निदान

सिवनी 28 जुलाई 2025 

छपारा यशो :-केवलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है।

  विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री तथा ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने बताया कि केवलारी क्षेत्र में तीन नए उपकेंद्रों की स्वीकृति तथा कई स्थानों पर उपयोगी क्षमता वृद्धि की गई है ।

विधायक श्री सिंह ने कहा इससे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में क्रांतिकारी सुधार होगा।

✅ तीन प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों को मिली स्वीकृति:

  1. पलारी में नया 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
    वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवलारी क्षेत्र के पलारी ग्राम में नवीनतम विद्युत उपकेंद्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आसपास के गाँवों की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

  2. रायखेड़ा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि
    ग्राम बंदेली में उपकेंद्र की माँग के संदर्भ में रायखेड़ा उपकेंद्र की क्षमता को 5 MVA से बढ़ाकर 10 MVA किया जाएगा, जिससे बंदेली सहित अन्य ग्रामों को लाभ मिलेगा।

  3. पांडिया छपारा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि
    उगली और कनारी की बिजली समस्या को ध्यान में रखते हुए पांडिया छपारा उपकेंद्र की क्षमता भी 5 MVA से 10 MVA की गई है। यह क्षेत्र की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायक होगा।

⚡ अतिरिक्त उपलब्धियाँ:

केवलारी विधानसभा क्षेत्र के कान्हीवाड़ा, भोमा, खैरापलारी, भीमगढ़, धनौरा एवं मुंगवानी क्षेत्रों में केपेसिटर की स्थापना की गई है, जिससे वोल्टेज स्थायित्व में वृद्धि होगी और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-<सदन से पहले ही लीक हुआ विधायक का प्रश्न, सरकार की गोपनीयता व्यवस्था पर उठे सवाल/p>

📣 विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह का वक्तव्य:

“यह केवल मेरी नहीं, पूरे केवलारी क्षेत्र की जनता की जीत है। हमने सदन में जो याचिकाएं प्रस्तुत की थीं, वे आज धरातल पर स्वीकृति बनकर सामने आ रही हैं। मैं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। भविष्य में भी केवलारी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!