मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

अमारी ग्राम पंचायत में 12.13 लाख का गबन उजागर — सरपंच व सचिव पर जांच की मांग तेज

सीसी रोड, नाली, पाइपलाइन और नाडेप निर्माण में नियम विरुद्ध भुगतान, रोकड़ बही में गड़बड़ी, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वास्तविकता से उल्टे आंकड़े — ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई की मांग की।

हर्रई, छिंदवाड़ा यशो:- जनपद पंचायत हर्रई के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमारी में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों में अनियमितता और राशि गबन के आरोप सामने आए हैं। सरपंच श्रीमती तिजिया बाई और सचिव चुन्नीलाल यादव पर सीसी रोड, नाली, पाइपलाइन और नाडेप निर्माण में कुल ₹12,13,696 की राशि वसूली योग्य पाए जाने के आरोप हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार कई कार्यों में एजेंसी द्वारा मूल्यांकन से अधिक भुगतान किया गया, जबकि रोकड़ बही में विवरण दर्ज ही नहीं किया गया।

मामले का ब्योरा

🔹 ग्राम पंचायत अमारी – सीसी रोड निर्माण

मूल्यांकन राशि: ₹3,04,858/-

एजेंसी व्यय: ₹4,40,500/- (अधिक व्यय ₹1,35,642/-)

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल भुगतान: ₹7,15,000/-

रोकड़ बही में अभिलेख दर्ज नहीं
➡ वसूली योग्य राशि: ₹8,50,642/-

🔹 ग्राम पिपरिया – नाली निर्माण

मूल्यांकन राशि: ₹2,87,596/-

भुगतान राशि: ₹4,08,000/-
➡ अंतर एवं वसूली योग्य राशि: ₹1,20,404/-

🔹 नाडेप निर्माण कार्य

व्ययित राशि: ₹1,59,000/-

व्हाउचर एवं प्रमाण प्रस्तुत नहीं
➡ संपूर्ण राशि: ₹1,59,000/- वसूली योग्य

🔹 पाइपलाइन सामग्री एवं सोकपिट भुगतान

व्ययित राशि: ₹83,650/-

रिकॉर्ड में पारदर्शिता नहीं
➡ वसूली योग्य राशि: ₹83,650/-

 कुल वसूली योग्य राशि: ₹12,13,696/-

 ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत अमारी में विकास कार्यों की आड़ में अनियमितताओं को छुपाया गया है।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और वास्तविक व्यय में भारी अंतर पाया गया। रोकड़ बही में रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने से पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि  प्रशासन यदि कड़ी निगरानी और जांच करे, तो पंचायत स्तर पर हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचार पर रोक लग सकती है।
“गांव की सीसी रोड, नाली और नाडेप निर्माण की गुणवत्ता जांच का विषय होना चाहिए,” ग्रामीणों ने कहा

👤 रिपोर्टर
📝 मंजू तिवारी, हर्रई, छिंदवाड़ा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!