
सिवनी कांग्रेस संगठनात्मक बैठक – प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पहुंचे विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र पटेल
Seoni 23 May 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर सिवनी विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र पटेल 20 मई 2026 को तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के तहत सिवनी पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी के निर्देशानुसार श्री पटेल द्वारा जिले में लगातार संगठनात्मक बैठकों का दौर प्रारंभ किया गया।
उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिवनी ग्रामीण एवं बंडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडलम कांग्रेस अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
आमजन को कांग्रेस से जोड़ने का किया आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र पटेल ने कहा कि सभी ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारी प्रदेश एवं जिला कांग्रेस नेतृत्व की मंशानुरूप संगठनात्मक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।
उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आमजन को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ें तथा जनता की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाएं।
महंगाई, बेरोजगारी और किसान समस्याओं पर भाजपा सरकार को घेरा
देवेन्द्र पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को फसलों के उचित दाम न मिलना, खाद एवं बीज संकट जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
गोपालगंज, मुंगवानी और सिवनी नगर में हुई महत्वपूर्ण बैठकें
इसी क्रम में 21 मई 2026 को दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोपालगंज की बैठक मातृधाम में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश मरावी, मोहनसिंह चंदेल एवं घनश्याम सनोडिया उपस्थित रहे।

इसके पश्चात शाम 4 बजे मुंगवानी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक मुंगवानी में आयोजित हुई तथा रात्रि 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में नगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
इन बैठकों में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए साथियों के साथ संयुक्त चर्चा कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समन्वयक नितिन डेहरिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ दौरा कार्यक्रम
विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र पटेल का संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य एवं समन्वयक नितिन डेहरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
सिवनी ग्रामीण ब्लॉक की बैठक में किशोरी कुंजाम, मंडलम अध्यक्ष सुदर्शन बघेल, सरदार बघेल, सतेन्द्र बघेल, डालचंद पप्पू पुसाम, बंडोल ब्लॉक अध्यक्ष संजय बघेल, मंडलम अध्यक्ष सिहोरा अनुज सक्सेना, विनोद पुरोहित, बांकी मंडलम अध्यक्ष परमानंद जंघेला, कलारबांकी मंडलम अध्यक्ष छिदामीलाल भलावी, सेक्टर अध्यक्ष नरेन्द्र बंजारा, रामकुमार जंघेला, सोशल मीडिया अध्यक्ष सतीष जंघेला, रीतेश पांडे, राजेश पांडे, तुलाराम डेहरिया सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गोपालगंज ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कमलेश सनोडिया, विनित डेहरिया, शशिभूषण सिंह बघेल, लोकेश सनोडिया, संजय सनोडिया, अंकित जांवरे, पेशूराम सनोडिया, लक्ष्मन मर्सकोले, वीर जांवरे, उमेश चक्रवर्ती एवं राम सनोडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुंगवानी ब्लॉक की बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी शिवराम सनोडिया, ददुआ पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू सनोडिया, सरपंच मोनू ठाकुर, गनेश सनोडिया, उमेश सनोडिया, बलराम डेहरिया, निरंजन सिंह ठाकुर, हरवंश सिंह ठाकुर, यशवंत सिंह ठाकुर एवं बालमुकुंद बघेल की उपस्थिति रही।
इसी क्रम में ग्राम मारबोड़ी में भी कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संदीप ठाकुर, निहाल राजपूत एवं स्वास्तिक ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।



