भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सिवनी में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत, ई-स्कूटी से दिया ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रहित का संदेश
लखनादौन से सिवनी तक स्वागत की गूंज, ई-स्कूटी से नगर भ्रमण कर युवाओं को दिया राष्ट्रहित और ऊर्जा संरक्षण का संदेश
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सिवनी दौरा के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत
Seoni 16 May 2026 सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सिवनी जिले में प्रथम आगमन अत्यंत भव्य, उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उनके आगमन को लेकर पूरे जिले में युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।

भाजपा मीडिया विभाग से मनोज मर्दन त्रिवेदी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष का लखनादौन से लेकर छपारा, बंडोल एवं सिवनी नगर तक अनेक स्थानों पर जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया। पूरा मार्ग उत्सव के माहौल में दिखाई दिया तथा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं अभिनंदन के माध्यम से स्वागत किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युवाराज सिंह राहंगडाले ने अपनी टीम के माध्यम से भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में व्यापक तैयारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत
सिवनी नगर में ज्यारत नाका, हर्ष इन होटल के सामने, सर्किट हाउस के सामने, अंबेडकर स्मारक के पास, एचडीएफसी बैंक के सामने, सिंधिया स्मारक के सामने तथा बाहुबली चौक सहित अनेक स्थानों पर मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। एचडीएफसी बैंक के सामने स्वागत के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

बाहुबली होटल में हुआ आत्मीय स्वागत
भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने अपने निजी प्रतिष्ठान बाहुबली होटल में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठनात्मक चर्चा एवं सौहार्दपूर्ण संवाद भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन कर संगठनात्मक एकजुटता का परिचय दिया।

ई-स्कूटी से दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपने प्रवास के दौरान ई-व्हीकल एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी का उपयोग कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए ईंधन एवं ऊर्जा स्रोतों के संयमित उपयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की जनता से की गई सात अपीलें राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर की गई हैं और भाजपा कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाले लोग हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी अपने जीवन में ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी ईंधन चालित वाहनों से परहेज कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा किसी प्रकार की पारंपरिक वाहन रैली आयोजित नहीं की गई।
युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को दिया संदेश
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने युवाओं से शुचिता पूर्ण राजनीति से जुड़कर राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, संस्कार, सुशासन और राष्ट्र निर्माण पर आधारित है तथा देश की जनता का विश्वास निरंतर भाजपा के साथ मजबूत हो रहा है। उन्होंने युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
विधायक निवास पर आत्मीय अभिनंदन
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के निवास पर प्रदेश अध्यक्ष का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्नेह भोज एवं संगठनात्मक चर्चा भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रवास ने सिवनी जिले में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती और उत्साह का संचार किया। पूरे कार्यक्रम को भाजपा संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी माना जा रहा है। https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/shajapur/yumo-state-president-who-is-shyam-taylor-of-shajapur-the-organization-elevated-him-directly-from-district-president-to-state-president/articleshow/125509651.cms



