मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

राईस मिलर्स के प्रतिष्ठान पर ई ओ डब्ल्यु का छापा

Seoni 19 March 2025
सिवनी यशो:- सिवनी के एक राईस मिलर्स के भुरकलखापा स्थित प्रतिष्ठान पर ई ओ डब्ल्यु की बड़ी कार्यवाही हुई है । जानकारी के अनुसार शुकुन्तला देवी मिलर्स के द्वारा मिलिंग के कार्य में गडबडियाँ किये जाने की शिकायते हुई थी ।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्युरों की टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्य विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

लगातार कई जिलों में इस प्रकार की हो रही कार्यवाही से संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में धान उपार्जन में बड़ा घोटाला हुआ है । बालाघाट के साथ ही सिवनी बड़ा धान उत्पादक जिला है इसके पूर्व बालाघाट जिलों के कुछ खरीदी केन्द्रों में भी जाँच की गयी है । धान उपार्जन से संबंधित दस्तावेजों की जाँच की जा रही है ।

सिवनी राईस मिलर्स के उपार्जन के दौरान मिलिंग के लिये उठाई गयी धान और की गयी मिलिंग से संबंधित दस्तावेजों और स्टाक की जाँच की जा रही है । विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है ।

GI टैग मिलेगा सिवनी के जम्बो सीताफल को , स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!