छिंदवाड़ाक्राइममध्यप्रदेश

EOW का बड़ा एक्शन: PWD प्रभारी कार्यपालन यंत्री के छिंदवाड़ा-बालाघाट-भोपाल ठिकानों पर छापा, संपत्ति और बैंक खातों की जांच

छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल में एक साथ कार्रवाई; आधा किलो सोना, 2 किलो चांदी, 10 लाख नकद समेत लग्जरी वाहन, ट्रैक्टर और फार्म हाउस की जांच

EOW का बड़ा एक्शन: PWD इंजीनियर के छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल ठिकानों पर छापा

Chhindwara 03 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने गुरुवार सुबह लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमलकिशोर सिंगारे के छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

कार्रवाई सुबह करीब 5:45 बजे शुरू हुई। EOW की अलग-अलग टीमें तीनों स्थानों पर दस्तावेज, बैंक खातों, संपत्तियों से जुड़े कागजात और अन्य सामान की जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान करीब आधा किलो सोना, 2 किलो चांदी, करीब 10 लाख रुपये नकद, दो लग्जरी वाहन, एक ट्रैक्टर, तीन बाइक, एक भवन और एक फार्म हाउस सहित आठ बैंक खातों से संबंधित जानकारी सामने आई है। हालांकि, बरामद संपत्ति और सामग्री का अंतिम आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद कार्रवाई

EOW के अनुसार कमलकिशोर सिंगारे के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों की जांच के बाद EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार को उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ सर्च कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई डीएसपी मंजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की जा रही है। अधिकारियों द्वारा संपत्ति के दस्तावेज, बैंक खातों, लॉकर, वित्तीय लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।

बालाघाट के घर से नकदी और नई स्कॉर्पियो मिलने की जानकारी

प्रारंभिक जांच में बालाघाट स्थित आवास से करीब 2.50 लाख रुपये नकद और एक नई स्कॉर्पियो मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कई खाली लिफाफे भी मिलने की बात कही गई है।

EOW की कार्रवाई अभी जारी होने के कारण बरामदगी और संपत्तियों से संबंधित वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी। टीम ने कमलकिशोर सिंगारे को बालाघाट से छिंदवाड़ा स्थित उनके आवास पर भी ले जाकर सर्चिंग की।

छिंदवाड़ा के खान कॉलोनी स्थित बंगले में भी सर्च

EOW की एक टीम ने छिंदवाड़ा की खान कॉलोनी स्थित बंगले में भी जांच की। यहां अधिकारियों द्वारा घर के दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक संबंधी रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बंगले के बाहर पुलिस का वज्र वाहन और एंबुलेंस भी तैनात की गई।

परिजनों के मोबाइल जब्त, बैंक लॉकर भी जांच के दायरे में

सर्च कार्रवाई के दौरान EOW की टीम ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। टीम बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच के साथ बैंक लॉकरों की भी पड़ताल कर रही है।

EOW डीएसपी मंजीत सिंह के अनुसार तीनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पूरी जांच और सर्च कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति तथा बरामद सामग्री की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े :- रावतपुरा सरकार के दर्शन कर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लिया आशीर्वाद

PWD प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, तीन शहरों में एक साथ दबिश

17 सितंबर से छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में लगेंगे 100 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, सांसद बंटी विवेक साहू ने बनाई रणनीति

आजादी के करीब 80 साल बाद भी नहीं बना पुल, आदिवासी ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

https://youtu.be/rikQoLfq7mY?si=97PC4y9iJQ0MynHu

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button