मध्यप्रदेशसिवनी

28 अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं, शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी जारी

9 से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से 9 सितम्बर तक, 16 सितम्बर को पीटीएम और 20 सितम्बर तक ऑनलाइन परिणाम प्रविष्टि अनिवार्य

Seoni 18 August 2025

सिवनी यशो:- प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में इस वर्ष कक्षा 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाएं 28 अगस्त से शुरू होकर 9 सितम्बर तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने संभागीय संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़े :- मप्र बोर्ड ने 2026 की 10वीं-12वीं और डीपीएसई परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया

त्रैमासिक परीक्षा के प्रश्नपत्र विमर्श पोर्टल के माध्यम से भेजे जाएंगे, जिससे राज्य स्तर पर प्रश्नपत्र की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

प्रमुख बिंदु:

  1. परीक्षा कार्यक्रम

    • 28 अगस्त से 9 सितम्बर तक कक्षा 9वीं से 12वीं तक त्रैमासिक परीक्षाएं।

    • समय सारणी स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएगी।

  2. पीटीएम (Parent-Teacher Meeting)

    • 16 सितम्बर को सभी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग आयोजित होगी।

    • अभिभावकों को बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाकर प्रगति से अवगत कराया जाएगा।

    • जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक द्वारा गठित दल कम से कम 10-10 स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।

  3. परिणाम प्रविष्टि

    • 20 सितम्बर तक सभी परिणाम विमर्श पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य।

  4. अपार आईडी व्यवस्था

    • सत्र 2026-27 से हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में अपार आईडी अनिवार्य।

    • यह आईडी (Automated Permanent Academic Account) विद्यार्थियों को UDISE पोर्टल पर आधारित स्थाई शैक्षणिक पहचान देगी।

    • वर्तमान सत्र 2025-26 में यह व्यवस्था कक्षा 9 से 12 के लिए वैकल्पिक रहेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!