Mon, 19 Oct 2026 | 07:21:23 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 08, 2024 02:05 pm / Post views : 124

खबर के बाद आबकारी विभाग हुआ सक्रिय
शेयर करें:

आबकारी की कार्यवाही से ठेकेदारों और पियक्कड़ों में हड़कंप

एक दिन पूर्व दैनिक यशोन्नति द्वारा खबर प्रसारित की गई थी कि आबकारी विभाग की सांठगांठ से शराब दुकानों शराबियों द्वारा जमकर शराबखोरी की जाती है और इसके एवज में आबकारी विभाग ठेकेदारों से उपकृत होता है । ं मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति के अनुसार शासन ने राज्य की सभी शराब दुकानों में अहाते बन्द कर दिए हैं । अब कोई भी ग्राहक शराब दुकानों से शराब ले तो सकता है किन्तु शराब दुकान के परिसर में शराब का सेवन नहीं कर सकता है । शासन के निर्देशों के बावजूद भी सिवनी जिले की शराब दुकानों के आसपास शराबी शराब लेकर वहीं महफिल में सजि रहे थे इसको लेकर 1 दिन पूर्व ही समाचार प्रसारित किया गया था तब जाकर आबकारी विभाग हरकत में आया मंगलवार से आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सिवनी जिले की शराब दुकानों की चेकिंग की जा रही है और शराब दुकानों में हो रही शराब खोरी के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की । इस कार्रवाई में सिवनी नगर के बिजली वार्ड स्थित दुकान में आबकारी विभाग में छापा मार कार्रवाई करते हुए परिसर  में शराब पी रहे, व्यक्तियों को खदेड़ा गया शराब दुकान गद्दीदार को भी सख्त हिदायत दी गई है कि दुकान के आसपास शराब खोरी नहीं होना चाहिए । जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग द्वारा अलग अलग दल बनाकर सिवनी जिले की शराब दुकानों की अलग अलग समय पर चेकिंग की जा रही है और शराब दुकानों में बैठकर शराब पीने पर रोक लगाई जा रही है । आबकारी विभाग के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान और कार्यवाही से शराब के ग्राहकों में हड़कंप है ।     आबकारी विभाग की कार्यवाही से मदिरा प्रेमी शराब दुकानों में तो शराब का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं बल्कि आसपास की सड़कों , हाई वे और खेतों में बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं । जाहिर है कोई भी व्यक्ति अपने घर में शराब नहीं पीना चाहता है लेकिन आबकारी विभाग के नियमो और आबकारी विभाग की कार्यवाही के चलते आखिर कोई व्यक्ति शराब का सेवन कहाँ करे यह सवाल जायज है । बहरहाल आबकारी विभाग द्वारा शराब दुकान और उसके आसपास मदिरापान करने पर रोक लगाए जाने की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है ।  यहां बता दें कि टैगोर वार्ड पार्षद ने भी आबकारी विभाग को बिजली घर वार्ड की दुकान में हो रही शराब खोरी के विरुद्ध आवेदन दिया था और तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें