मध्यप्रदेशलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

खेती बन गया लाभ का व्यवसाय : टमाटर से 4.40 लाख एवं गेंदे से 2.50 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है श्रीमती पटेल

Seoni 23 May 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन प्रदेश के किसानों की बेहतर आय तथा उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं का मैदानी स्तरपर क्रियान्वयन कर रही है। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को उद्यानिकी फसलों को लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसान भाई बेहतर आय प्राप्त कर सके। शासन के प्रोत्साहन एवं जिले में विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिवनी जिले के किसान बडे पैमाने पर उद्यानिकी फसलों एवं आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं।
खेती बन गया लाभ का व्यवसाय : टमाटर से 4.40 लाख एवं गेंदे से 2.50 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है श्रीमती पटेल - Seoni News
       जिले के सुदूर अंचल घंसौर विकासखंड के ग्राम खैरीकला की महिला कृषक श्रीमती कविता पटेल उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में व्यवसायिक टमाटर की खेती कर बेहतर आय प्राप्त कर रही हैं। श्रीमती कविता पटेल अपनी 1.000 हेक्टेयर भूमि में हाईब्रिड टमाटर की किस्म साहो की खेती के साथ-साथ ट्रैप क्रॉप के रूप में गेंदा की खेती भी कर रही है, टमाटर की फसल के साथ गेंदा लगाये जाने से जहां कृषक को गेंदे से अतिरिक्त आय हो रही है वही ट्रैप क्रॉप के रूप में लगाये जाने के कारण टमाटर की फसल को कीडे और बीमारी से भी प्राकृतिक रूप से बचाव हो रहा है। उनके द्वारा टमाटर की खेती में उन्नत उद्यानिकी तकनीक जैसे- ड्रिप, मल्चिंग आदि का प्रयोग कर गुणवत्ता युक्त सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ‘”पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना अंतर्गत ड्रिप संयंत्र स्थापना हेतु श्रीमती कविता पटेल को 57375  रूपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ है।
खेती बन गया लाभ का व्यवसाय : टमाटर से 4.40 लाख एवं गेंदे से 2.50 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है श्रीमती पटेल - Seoni News
 श्रीमती कविता पटेल के द्वारा 1 हेक्टर में 440 क्विंटल प्रति हेक्टर से अधिक टमाटर का उत्पादन किया जा रहा है जिसे वे स्थानीय बाजारों में बेचकर 1 हे. से 4.40 लाख रूपये की कुल आय प्राप्त कर रहे है। इसके साथ ही श्रीमती कविता पटेल ने 1 हे. में गेंदे की खेती कर लगभग 2.50 लाख रूपये का मुनाफा कमा रहे है। श्रीमती पटेल विभागीय मागदर्शन में टमाटर एवं गेंदे की इंटर क्रॉपिंग से हुए मुनाफे से अत्यंत प्रसन्न हैं वह अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों तथा नवीन तकनीकी को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button