Thu, 22 Oct 2026 | 08:54:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुंबई में इंडिया केम-2026 के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल पोती को बचाने पानी में कूदे दादा, दोनों की डूबने से मौत मोहन भागवत के युवा संवाद शिविर में शामिल होने आज सिवनी से जबलपुर पहुंचेंगे युवा स्वयंसेवक 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे

खेती बन गया लाभ का व्यवसाय : टमाटर से 4.40 लाख एवं गेंदे से 2.50 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है श्रीमती पटेल

खेती बन गया लाभ का व्यवसाय : टमाटर से 4.40 लाख एवं गेंदे से 2.50 लाख की अतिरिक्त आय प्राप्त कर रही है श्रीमती पटेल
शेयर करें:
Seoni 23 May 2025
सिवनी यशो:- प्रदेश शासन प्रदेश के किसानों की बेहतर आय तथा उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं का मैदानी स्तरपर क्रियान्वयन कर रही है। जिसमें उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को उद्यानिकी फसलों को लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिससे किसान भाई बेहतर आय प्राप्त कर सके। शासन के प्रोत्साहन एवं जिले में विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिवनी जिले के किसान बडे पैमाने पर उद्यानिकी फसलों एवं आधुनिक तकनीक को अपना रहे हैं।
       जिले के सुदूर अंचल घंसौर विकासखंड के ग्राम खैरीकला की महिला कृषक श्रीमती कविता पटेल उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में व्यवसायिक टमाटर की खेती कर बेहतर आय प्राप्त कर रही हैं। श्रीमती कविता पटेल अपनी 1.000 हेक्टेयर भूमि में हाईब्रिड टमाटर की किस्म साहो की खेती के साथ-साथ ट्रैप क्रॉप के रूप में गेंदा की खेती भी कर रही है, टमाटर की फसल के साथ गेंदा लगाये जाने से जहां कृषक को गेंदे से अतिरिक्त आय हो रही है वही ट्रैप क्रॉप के रूप में लगाये जाने के कारण टमाटर की फसल को कीडे और बीमारी से भी प्राकृतिक रूप से बचाव हो रहा है। उनके द्वारा टमाटर की खेती में उन्नत उद्यानिकी तकनीक जैसे- ड्रिप, मल्चिंग आदि का प्रयोग कर गुणवत्ता युक्त सब्जी का उत्पादन किया जा रहा है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की '"पर ड्रॉप मोर क्रॉप" योजना अंतर्गत ड्रिप संयंत्र स्थापना हेतु श्रीमती कविता पटेल को 57375  रूपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ है।
 श्रीमती कविता पटेल के द्वारा 1 हेक्टर में 440 क्विंटल प्रति हेक्टर से अधिक टमाटर का उत्पादन किया जा रहा है जिसे वे स्थानीय बाजारों में बेचकर 1 हे. से 4.40 लाख रूपये की कुल आय प्राप्त कर रहे है। इसके साथ ही श्रीमती कविता पटेल ने 1 हे. में गेंदे की खेती कर लगभग 2.50 लाख रूपये का मुनाफा कमा रहे है। श्रीमती पटेल विभागीय मागदर्शन में टमाटर एवं गेंदे की इंटर क्रॉपिंग से हुए मुनाफे से अत्यंत प्रसन्न हैं वह अन्य किसानों को भी उद्यानिकी फसलों तथा नवीन तकनीकी को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें