मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

खाद्य सुरक्षा पर बड़ा प्रहार: पेंच टूरिया के साईं प्रसाद रिजॉर्ट का लाइसेंस निलंबित

गंदी रसोई, सड़ा भोजन और स्वास्थ्य से खिलवाड़ उजागर, फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश से हड़कंप

Seoni 22 December 2025
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र टूरिया (कुरई) स्थित साईं प्रसाद रिजॉर्ट में भोजन की आड़ में स्वास्थ्य से खुलेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सिवनी और फ्लाइंग स्क्वायड टीम भोपाल की संयुक्त कार्रवाई में रिजॉर्ट की रसोई और भंडारण व्यवस्था में गंभीर और चौंकाने वाली अनियमितताएं उजागर हुईं, जिसके बाद प्रशासन ने खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पेंच टूरिया स्थित साईं प्रसाद रिजॉर्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच
फ्लाइंग स्क्वायड और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा साईं प्रसाद रिजॉर्ट टूरिया की रसोई का निरीक्षण करते अधिकारी

रसोई में गंदगी, भोजन मानकों पर फेल

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि-

रिजॉर्ट की रसोई और खाद्य सामग्री रखने की जगहें बेहद अस्वच्छ थीं।

तैयार किए जा रहे कई खाद्य पदार्थ मानक गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरे,

जबकि कुछ सामग्री तो मानव उपभोग के लिए पूरी तरह अनुपयुक्त पाई गई।

संक्रामक बीमारियों का खतरा

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार,

ऐसी परिस्थितियों में भोजन तैयार होना गंभीर संक्रामक बीमारियों को न्योता दे सकता है।

पर्यटक क्षेत्र में इस तरह की लापरवाही को जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक माना गया है।

लाइसेंस निलंबित, भोजन सेवा पर रोक

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत इसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए साईं प्रसाद रिजॉर्ट का खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि-
➡️ जब तक सभी खामियां दूर नहीं होतीं
➡️ और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जाता
➡️ तब तक किसी भी प्रकार की खाद्य सेवा संचालित नहीं की जाएगी

पर्यटन क्षेत्र में निगरानी पर सवाल

इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि-

पेंच जैसे संवेदनशील पर्यटन क्षेत्र में आखिर इतने समय तक यह लापरवाही कैसे चलती रही?

क्या अन्य होटलों और रिसॉर्ट्स की भी इसी तरह जांच होगी — इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/chhatarpur-four-employees-die-after-food-poisoning-at-khajuraho-gautam-hotel-license-suspended-8418510

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button