पूर्व सांसद नीता पटेरिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा मांग पत्र
सिवनी में मेडिकल, रेल, सड़क व प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार की रखी मांग
सिवनी 12 नवम्बर 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन अवसर पर पूर्व सांसद एवं विधायक श्रीमती नीता पटेरिया ने जिले के विकास से जुड़ी सात महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

पत्र में उन्होंने सिवनी को संभागीय मुख्यालय बनाने से लेकर स्वास्थ्य, सड़क और रेल सुविधाओं के उन्नयन तक कई मुद्दों पर ध्यान आकर्षित कराया।
🔹 प्रस्तुत मांगों की सूची —
1. सिवनी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय चरण की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रारंभ कर सुपर स्पेशलिटी यूनिट की स्थापना की जाए।
2. सिवनी नगरपालिका को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया जाए।
3. सिकिलसेल बीमारी की जांच हेतु विकासखण्ड स्तर पर कन्फर्मेशन रिपोर्ट मशीनें उपलब्ध कराई जाएँ।
4. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपारा को सिविल अस्पताल में उन्नत किया जाए।
5. सिवनी को नया संभाग घोषित किया जाए।
6. रामटेक से गोटेगांव के बीच बड़ी रेल लाइन निर्माण हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए।
7. एनएच-44 (चार लेन) को छह लेन में परिवर्तित कर सड़क चौड़ीकरण कराया जाए।
पूर्व सांसद ने कहा कि –
सिवनी जिले की भौगोलिक स्थिति,
जनसंख्या और विकास संभावनाओं को देखते हुए इन सभी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाना अत्यंत आवश्यक है।





