सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से हुई झड़प, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी घायल

कांग्रेस को ज्ञापन देने की अनुमति नहीं दी प्रशासन ने, कांग्रेस ने कहा - “यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है”

Seoni 12 November 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सिवनी आगमन के दौरान बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने जिले की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को मिलने नहीं दिया और इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर नेताओं को नज़रबंद करने की कोशिश की गई।

सिवनी जिला अस्पताल में घायल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी का उपचार करते डॉक्टर, पुलिस हिरासत में कांग्रेसजन
पुलिस ने कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार विरोध में नारे लगाते हुये कांग्रेसी

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने बताया कि संगठन मुख्यमंत्री से केवल शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन सौंपना चाहता था, लेकिन प्रशासन किसी भी तरह की मुलाकात के लिए सहमत नहीं हुआ। इसके बाद केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजन हेलीपैड और सभा स्थल के बीच किसी स्थान पर मुख्यमंत्री से मिलने रवाना हुए।

पुलिस और कांग्रेसजनों में झड़प, कई घायल – अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती

कांग्रेसजनों को रोकने के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज जैसी स्थिति बन गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस ने डूंडासिवनी थाने में रखा। कांग्रेस ने इसे “जनविरोधी और दमनकारी कार्रवाई” बताया है।

 कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  1. किसानों की उपज का समर्थन मूल्य – धान 3100, गेहूं 2700 और सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल दिया जाए।

  2. मक्का फसल को भावांतर से हटाकर समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए।

  3. लालमाटी क्षेत्र में माचागोरा डेम से सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था हो।

  4. किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

  5. रवि और खरीफ फसलों के लिए खाद-बीज समय पर मिले।

  6. बरघाट क्षेत्र के कांचना मंडी जलाशय का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो।

  7. सिवनी मेडिकल कॉलेज के 850 बिस्तरों वाले द्वितीय फेज का कार्य शुरू किया जाए।

  8. सिवनी को संभाग मुख्यालय और नगर निगम का दर्जा दिया जाए।

  9. सिवनी की एमआर-01 और एमआर-02 सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

  10. इंजीनियरिंग कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर और पालिका बाजार के निर्माण की घोषणा पूरी की जाए।

  11. भू-घनत्वीकरण के तहत शासकीय जमीनों की नीलामी रोकने की मांग।

  12. किसानों पर पराली जलाने पर जुर्माना/मुकदमा की प्रक्रिया शिथिल की जाए और पराली प्रबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

 गिरफ्तार किए गए प्रमुख कांग्रेसजन

नरेश मरावी (जिला अध्यक्ष), विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह, मो. असलम खान, राजा बघेल, मोहनसिंह चंदेल, पवन दिवाकर, सुजीत नाहटा, विष्णु करोसिया, उदयसिंह बघेल, अतुलचंद मालू, राजिक अकील, आदित्य मोन्टू भूरा, मुबारक खान, कविता कहार, राकेश सनोडिया, सतीश सरयाम, नितिन डहेरिया, देवेन्द्र ठाकुर, प्रकाश सूर्यवंशी, ठा. जयप्रकाश सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन हिरासत में लिए गए।

 कांग्रेस का आरोप

“हम जिले की जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखना चाहते थे,
लेकिन प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया। पुलिस ने शांतिपूर्ण आंदोलन को हिंसक बना दिया।”
नरेश मरावी, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-police-stopped-congress-workers-who-were-going-to-surround-cm-house-jeetu-patwari-fell-from-barricade/articleshow/112924492.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!