मध्यप्रदेशसिवनी

समृद्ध मध्यप्रदेश की नींव: बजट 2026-27 में किसान, महिला और युवाओं पर बड़ा फोकस – मीना बिसेन

 मध्यप्रदेश बजट 2026-27

समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश का बजट 2026-27

Seoni 19 Febuary 2026

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में
उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा
द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन
ने इस बजट को जनहितकारी, सर्वसमाज के विकास वाला तथा महिला, किसान और युवा-केंद्रित बताते हुए स्वागत किया।

 बजट की प्रमुख विशेषताएँ

  • कुल बजट प्रावधान: 4,38,317 करोड़ रुपये
  • प्रदेश का पहला रोलिंग बजट, अगले 3 वर्षों का रोडमैप
  • लगातार तीसरी बार कोई नया कर नहीं
  • डिजिटल, पारदर्शी और जनता-केंद्रित बजट

 किसान कल्याण पर विशेष फोकस

बजट में किसान कल्याण वर्ष 2026 घोषित किया गया है।
किसानों के लिए 25,000 करोड़ रुपये कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
1 लाख सोलर पंप वितरित किए जाएंगे, जिससे बिना लागत सिंचाई संभव होगी।

किसान कल्याण योजना हेतु 5,500 करोड़ रुपये तथा
फसल बीमा के लिए अलग से 1,299 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 महिला, युवा और गरीब वर्ग के लिए प्रावधान

यह बजट युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने वाला है।
लाड़ली बहना योजना, स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
ग्रामीण एवं कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए भी व्यापक प्रावधान किए गए हैं।

 शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े फैसले

  • 200 नए संदीपनी स्कूल खोले जाएंगे
  • मेडिकल कॉलेजों में कैंसर और हार्ट सुपर स्पेशियलिटी विभाग
  • हर विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम
  • महिला-श्रमिक सुरक्षा हेतु पर्याप्त बजट

श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन
और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रतिबिंब है।
यह बजट सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वसमाज के हित में है।

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट
समृद्ध, संपन्न, सुखद और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के सपने को साकार करेगा।

📊 जनहितकारी बजट | मध्यप्रदेश 2026-27

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!