मध्यप्रदेशसिवनी
Trending

फ्रूट मंडी बनी मुसीबत: सिवनी के भगतसिंह वार्ड में रोजाना जाम और हादसे, मासूम की मौत

हादसे, मासूम की मौत

Seoni 26 July 2025
सिवनी यशो :-नगर के भगतसिंह वार्ड हड्डीगोदाम क्षेत्र में संचालित अस्थायी फ्रूट मंडी अब आमजन के लिए भारी परेशानी का कारण बन चुकी है।

सड़क किनारे लगने वाली दुकानों, थोक वाहनों की भरमार और अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनती है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि हाल ही में एक छह वर्षीय बालक की हादसे में मौत हो चुकी है।

सिवनी भगतसिंह वार्ड की सड़क
भगतसिंह वार्ड में फू्रट मंडी बनी मुसीबत

आम रास्ता बना संकट का कारण

फ्रूट मंडी तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता प्राइवेट बस स्टैंड के पीछे से होकर जाता है, जो न केवल संकरा है बल्कि बच्चों और आम लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग भी है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को कीचड़, जाम और वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। बारिश के दिनों में हालत और भी खराब हो जाती है।

स्थानीय निवासियों में रोष

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस अनियंत्रित मंडी से आसपास की कॉलोनियों, स्कूलों के बच्चों का आना जाना भी है लेकिन यहाँ मंडी के कारण गंदगी फैल रही है और रोजाना ट्रैफिक ब्लॉक रहता है। कई बार ट्रैफिक पुलिस को बुलाना पड़ा, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

यह भी पढ़े :-<तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा/p>

प्रशासन से मांग: मंडी हो स्थानांतरित

वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर, एसडीएम और यातायात विभाग से मांग की है कि फल मंडी को शहरी क्षेत्र के बाहर स्थानांतरित किया जाए और भारी वाहनों को बस्ती में घुसने से रोका जाए। साथ ही मंडी संचालकों पर अतिक्रमण की कार्रवाई भी हो।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!