सिवनीहेल्थ
Trending

तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

ग्राम पंचायत भवन के सामने गड्ढा, बच्चों के लिए खतरनाक ओपन नाली, बदहाल कुआं और सरपंच-सचिव की अनुपस्थिति से ग्रामीण त्रस्त

Seoni 22 July 2025

सिवनी यशो :- सिवनी जनपद की ग्राम पंचायत तिघरा इन दिनों बदहाल स्थिति से जूझ रही है। गांव में सड़क और पक्की नालियों का अभाव, गंदगी, जलभराव और प्रशासन की लापरवाही से ग्रामीणों की परेशानी चरम पर है।

तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा - Seoni News
गंदगी, जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से गांव में वर्षाजनित बीमारियाँ जैसे डेंगू, मलेरिया और संक्रमण फैलने की आशंका

 जलभराव और खतरे से खेलते बच्चे

गांव के कई हिस्सों में गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरा रहता है। नालियों की उचित सफाई न होने से पानी बहता नहीं, बल्कि कई दिनों तक सड़ता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सबसे खतरनाक स्थिति तब बनती है जब बच्चे इसी ओपन नाली में खेलते पाए जाते हैं।

तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा - Seoni News
“पंचायत साल में कुछ दिन ही खुलती है

 ग्रामीणों का आक्रोश: “पंचायत साल में कुछ दिन ही खुलती है”

ग्रामीण राजेन्द्र बघेल का कहना है कि “ग्राम पंचायत केवल राष्ट्रीय पर्वों पर खुलती है। न सरपंच दिखते हैं और न ही सचिव। आमजन समस्याओं से जूझते रहते हैं और अधिकारी मौन रहते हैं।”

यह भी पढ़े :-<प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, जालसाजी,सरकार की मंशा पर प्रहार/p>

तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा - Seoni News

 पंचायत भवन और सड़कें बनीं बीमारी का अड्डा

ग्राम पंचायत भवन के सामने वर्षों से एक गहरा गड्ढा है, जहां बारिश का पानी हफ्तों तक सड़ता रहता है। वहीं आंतरिक सड़कों के किनारे बने गड्ढे भी दुर्घटनाओं को न्योता देते हैं। गांव के बीचों-बीच स्थित पुराना कच्चा कुआं बदबूदार हो गया है, जो आस-पास के घरों के लिए खतरनाक हो सकता है।

तिघरा ग्राम पंचायत सिवनी में लापरवाही हावी: न सड़क, न नाली, बीमारियों और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा - Seoni News
गांव के बीचों-बीच स्थित पुराना कच्चा कुआं बदबूदार हो गया

 बीमारी और संक्रमण का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार गंदगी, जलभराव और मच्छरों के प्रकोप से गांव में वर्षाजनित बीमारियाँ जैसे डेंगू, मलेरिया और संक्रमण फैलने की आशंका वास्तविक रूप ले चुकी है।

ग्रामीणों की मांग:

पंचायत सचिव और सरपंच की नियमित उपस्थिति, पक्की नालियों का निर्माण, सड़क सुधार और जल निकासी की समुचित व्यवस्था, पुराने कुओं और गड्ढों की सफाई, ग्राम पंचायत में साफ-सफाई अभियान की शुरुआत

  पंचायत सुविधाओं के संबंध में पढ़े :- https://mp.gov.in/panchayat-rural-development-department

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button