मध्यप्रदेशक्राइमछिंदवाड़ा

बायपास पर चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने 23 आरोपियों को दबोचा

3.10 लाख रुपये नगद, 23 मोबाइल और 5 कार जब्त; महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के आरोपी शामिल

छिंदवाड़ा यशो :- छिंदवाड़ा पुलिस ने काराबोह रिंग रोड बायपास क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर दबिश दी और 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3,10,300 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 23 मोबाइल फोन तथा 5 कार जब्त की हैं। इस कार्रवाई के बाद यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या छिंदवाड़ा जुआरियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है।

पुलिस के अनुसार भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि काराबोह रिंग रोड बायपास क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में डीएसपी ललित बैरागी ने थाना देहात और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने 13 मार्च 2026 की रात्रि काराबोह रिंग रोड बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 23 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 3,10,300 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 23 मोबाइल फोन तथा 5 कार बरामद की गईं। जब्त सामग्री को विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महाराष्ट्र के आरोपी

(1) रतनाकर पिता संतोष ताकडे, उम्र 56 वर्ष, निवासी वार्ड नं. नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र
(2) राजू पिता दिनकर गोहे, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 गलपुरा कोटोल थाना काटोल जिला नागपुर
(3) शेख सिराज गफूर पिता शेख गफूर, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर
(4) अजय पिता राजाराम तिवारी, उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर
(5) आकाश पिता महावीर चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर
(6) शुभम पिता प्रकाश तायवडे, उम्र 27 वर्ष, निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर
(7) अंकुश पिता नंदलाल पाटिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर
(8) गौरव पिता राजू मोण्डे, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोदी दलवी थाना नरखेड जिला नागपुर
(9) कुनाल पिता कमलाकर बरोडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी नरखेड बेलोरा थाना नरखेड जिला नागपुर
(10) अंकुश पिता लक्ष्मण मोहोट, उम्र 38 वर्ष, निवासी आदर्श नगर थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट्र

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के आरोपी

(01) दानेश पिता शेख नब्बू, उम्र 24 वर्ष, निवासी शुक्लू ढाना थाना कुंडीपुरा
(02) अंबर पिता विनोद कुमार साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी पुराना छापा खाना वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली
(03) शहवास खान पिता शमशेर खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी न्यूटन थाना परासिया
(04) पंकज पिता पोनु कुमरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोआमा थाना देहात
(05) अनिकेत साहू पिता निर्मल साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुराना कुंडीपुरा थाना के पीछे
(06) अभिषेक उर्फ अन्नु यादव पिता वीरेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी सागरपेशा
(07) अक्षय पिता सुरेन्द्र मालवी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पातालेश्वर थाना कुंडीपुरा
(08) तनवीर शाह पिता इब्राहीम शाह, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली
(09) हीरालाल बाथरे पिता सुन्दरलाल बाथरे, उम्र 44 वर्ष, निवासी एसएएफ कॉलोनी फोकट नगर
(10) देशराज उर्फ देवा धानुक पिता छोटेलाल धानुक, उम्र 36 वर्ष, निवासी चंदनगांव
(11) शेख साजिद पिता शेख आबिद, उम्र 35 वर्ष, निवासी नया बैल बाजार थाना कोतवाली
(12) नीरज पिता कन्हैया बुनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ढीमराढाना थाना देहात

बैतूल (मध्यप्रदेश) का आरोपी

(1) सुभाष पिता चिंतया हनोते, उम्र 48 वर्ष, निवासी इटारसी रोड पटेल वार्ड थाना गंज, जिला बैतूल

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी ललित बैरागी, निरीक्षक जी.एस. राजपूत, आशीष धुर्वे, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, महेश अहिरवार, हर्ष नागले, नारायण बघेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश रघुवंशी, संदीप राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम, आरक्षक युवराज, सौरभ, शेरसिंह रघुवंशी, सूरज, पन्नालाल, उमेश, तरुण, ब्रजेश, कपिल, युवराज रघुवंशी, प्रवीण, सागर, चालक आरक्षक सीताराम, चालक प्रधान आरक्षक रवि पवार तथा साइबर सेल के आरक्षक राहुल डोंगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.thelallantop.com/india/post/indore-gambling-at-ias-farmhouse-after-illegal-entry-18-held

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button