छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आधा किलो गांजा के साथ तस्कर धराया
मुखबिर की सूचना पर देहात पुलिस की दबिश, NDPS एक्ट में मामला दर्ज, सप्लायर की तलाश जारी
थाना प्रभारी देहात निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित दबिश दी।
गांगीवाड़ा रिंग रोड पर दबिश, गुलाबी थैले में मिला गांजा
थाना प्रभारी देहात एवं उनकी टीम 05 जनवरी 2026 को कस्बा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्धों की पतासाजी हेतु भ्रमण पर थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि-
रोहना बाईपास के पास एक व्यक्ति गुलाबी रंग का थैला लिए खड़ा है,
जो गांजा बेचने की फिराक में है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी
और संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश साहू (उम्र लगभग 42 वर्ष) को अभिरक्षा में लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,
जिसकी बाजार कीमत लगभग 4500 रुपये बताई जा रही है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पूछताछ में आरोपी प्रकाश साहू ने बताया कि-
गांजा उसे छिंदवाड़ा की ओर से एक व्यक्ति द्वारा सप्लाई किया गया था,
हालांकि सप्लायर के संबंध में वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
देहात पुलिस द्वारा अब गांजा सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि-
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और
इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



