मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में गांधी एवं शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, विचार संगोष्ठी और सामाजिक कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों और कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

 Seoni, 30 September 2025

सिवनी यशो:-  2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती जिले में भव्य रूप से मनाई जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी, इंदिरा भवन सिवनी से प्रातः 09 बजे प्रभात फेरी का आयोजन कर रही है। यह फेरी इंदिरा भवन से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक से होते हुए रानीदुर्गावत्ती प्रतिमा स्थल तक जाएगी और कांग्रेस कार्यालय में समापन होगा।

प्रभात फेरी के पश्चात जयंती समारोह में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, जिला चिकित्सालय में पहुँचकर मरीजों को फल वितरण किया जाएगा और दलित बस्ती में सफाई कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे अपने साथी सहयोगियों के साथ इस जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

https://ddnews.gov.in/pm-modi-pays-tribute-to-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri-on-their-birth-anniversaries/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!