सिवनी में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, उमंग सिंघार की मौजूदगी में नरेश मरावी ने जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला
इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि, गार्ड ऑफ ऑनर और पदभार ग्रहण के साथ गरिमामयी समारोह
Seoni 20 August 2025
सिवनी यशो:-जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में आज भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई।
इसी अवसर पर नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।

स्वागत और श्रद्धांजलि
इंदिरा भवन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखों और ढोल-नगाड़ों के बीच नेताओं का भव्य स्वागत किया।
नेता गणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इसके बाद सभी नेता पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा, पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ठा. हरवंश सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे।

पदभार ग्रहण
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने अध्यक्ष कक्ष में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं।
तत्पश्चात सभी नेता सभागार पहुंचे और स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यह भी पढ़े :-…….तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
संबोधन
इस अवसर पर
-
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,
-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी,
-
विधायक ठा. रजनीश सिंह,
-
पूर्व विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया
ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह चंदेल ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो. असलम खान ने किया।
यह भी पढ़े :-सिवनी में नरेश मरावी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद, उमंग सिंघार और विधायक रजनीश हरवंश सिंह रहे उपस्थित
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में राजा बघेल, विनोद वासनिक, प्रसन्नचंद मालू, अनिलसिंह ठाकुर, गीतासिंह ठाकुर, शफीक खान, सुरेन्द्र करोसिया, अतुलचंद मालू, शिवसनोडिया, विष्णु करोसिया, राजा मुबीन खान, धनंजयसिंह, टेकचंद बोपचे, शोभाराम भलावी, विनोद यादव, आनंद भगत, वीरेन्द्रराज पप्पू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे



