घटी जीएसटी, मिला उपहार – धन्यवाद मोदी सरकार – भाजपा ने व्यापारियों से किया संवाद
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने जीएसटी बचत उत्सव पर व्यापारियों एवं ग्राहको से किया संवाद और कहा "स्वदेशी अपनाकर देश को बनाएं समृद्ध
Seoni 22 September 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी द्वारा सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यक्रत्र्ताओं के साथ जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण तथा जीएसटी बचत उत्वस अभियान के अंतर्गत बाहुबली चौक पर व्यापारियों एवं ग्राहको से संवाद कार्यक्रम किया गया।

तथा श्रीमती बिसेन ने केंद्र सरकार द्वारा घटाई गई जीएसटी दरों के संबंध में जानकारी दी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उद्यमी और आम जनता के कल्याण के लिए जीएसटी दरें घटाईं। जीएसटी दरों में कटौती कर देश की जनता, व्यवसायियों और उद्यमियों को बड़ी सौगात दी गई है।

उन्होंने उपभोक्ताओं को मिलने वाली छोटी से छोटी वस्तु भी मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के संकल्प को दुहराते हुये कहा कि भारत स्वदेशी के भाव से आज़ाद हुआ था, और स्वदेशी अपनाकर ही देश को समृद्ध बनाया जा सकता है।
श्रीमती बिसेन ने कहा कि जीएसटी की दरें घटने से व्यापार आसान होने के साथ उपभोक्ताओं को सामान कम दरों में प्राप्त होगा । श्रीमती बिसेन ने व्यापारियों एवं ग्राहको को जीएसटी दरें घटने पर शुभकामनाएँ दी तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “घटी जीएसटी – मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे लगाए।
व्यापारियों ने कहा बड़ी राहत
व्यापारियों ने कहा कि त्यौहारी सीजन में इस निर्णय से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
संवाद कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक दुबे,
प्रेम तिवारी,
जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर,
जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर,
भुवन अवधिया,
नगर मंडल अध्यक्षगण,
भाजपा मंत्री डॉ. अभिजीत चौहान,
वरिष्ठ नेता रमेश तिवारी,
सुरेश भांगरे,
अल्पसंख्यक मोर्चा नेता शफीक पटेल,
वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष आसिफ जरदारी,
अंकित ठाकुर, भुनेश कुल्हाड़े सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।



