WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्य प्रदेश में फिर डबल इंजन की सरकार बनाना है – अनुराग ठाकुर

 


सिवनी यशो:- – कांग्रेस के लोग देशवासीयो को गुमराह कर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं इनका काम ही है झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करना लेकिन मध्य प्रदेश के लोगों ने मन बना लिया है कि फिर से मध्य प्रदेश में कमल की बटन दबाकर देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाना है।
उक्तश्यकी बात सिवनी पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सिवनी में आयोजित आम सभा में व्यक्त किया। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय देश प्रदेश के हाल बेहाल थे जब से आपने देश में भाजपा की सरकार बनाई है तब से देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जन आशीर्वाद यात्रा को जनता का जिस तरह प्रतिसाद मिल रहा है निश्चित रूप से मध्य प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने और शिवराज जी के नेतृत्व में नए मध्य प्रदेश बनाने के लिए हम सभी तैयार हैं ।
अनुराग ठाकुर ने भाजपा कहा कि भाजपा को विकास और जनकल्याण के लिये जिताएँ । केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के समय सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था, सड़के टूटी-फूटी थी ,लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देश आज दुनिया के सामने एक अलग रूप में खड़ा है। कांग्रेस आप लोगों को राक्षस कहते हैं सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती जो सनातन धर्म की निंदा करते हैं ऐसे लोगों को आपको आने वाले समय में सबक सिखाना है और इस क्षेत्र से कमल की बटन दबाकर भाजपा को विजय बनाना है । उन्होंने कहा कि मोदी जी के कार्यकाल में लोगों को आवास योजना का लाभ मिला और उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर प्राप्त हुआ , 80 करोड लोगों को कोविद में मुफ्त राशन प्राप्त , हर घर हर गांव बिजली पहुंचाई। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है भाजपा की सरकार के दौरान सड़कों का निर्माण, एयरपोर्ट का निर्माण , 9 साल में 700 मेडिकल कॉलेज खोले गए। अनुराग ठाकुर ने उपस्थित जन समूह से कहा कि मोदी जी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाएं। मध्य प्रदेश में फिर से विकास करने वाली सरकार आए इसके लिए आपको फैसला करना है शिवराज जी के द्वारा लाडली बहन योजना प्रारंभ की गई है जिससे लाडली बहनों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है ,मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत भी युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त हो रहा है । मध्य प्रदेश का विकास आज प्रदेश की जनता को दिख रहा है । श्री ठाकुर ने फिर उपस्थित लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाना है, और यह कमल की बटन दबाने से होगा। श्री ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद प्रेषित किया।
यात्रा में यात्रा के संभागीय प्रभारी सांसद राव उदय सिंह, यात्रा के सह प्रभारी श्री अभिलाष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे, सिवनी बालाघाट सांसद डॉक्टर ढालसिंह बिसेन, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, वेदसिंह ठाकुर, नरेश दिवाकर, प्रेम तिवारी, राजेश त्रिवेदी, अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर जयदीप सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, संजय सोनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!