बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! सिवनी में 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक मिलेगी सैलरी
17 से 22 जुलाई तक चार स्थानों पर लगेंगे भर्ती शिविर, सुरक्षा जवान से लेकर ड्रोन पायलट तक के पद; 15 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण भी मिलेगा
सिवनी भर्ती शिविर 2026: सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर और ड्रोन पायलट के 150 पदों पर भर्ती, 25 हजार तक वेतन
Seoni 16 July 2026
सिवनी यशो:- बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप, ग्रेटर नोएडा द्वारा जिले में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं ड्रोन पायलट पदों के लिए भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह भर्ती भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के तहत की जाएगी।
चार स्थानों पर लगेंगे भर्ती शिविर
भर्ती अधिकारी दीपक राठौर के अनुसार भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होंगे।
- 17 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, घंसौर
- 20 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, धनोरा
- 21 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, कुरई
- 22 जुलाई – आजीविका मिशन कार्यालय, सिवनी
150 पदों पर होगा चयन
भर्ती अभियान के तहत कुल 150 पदों पर चयन किया जाएगा, जिनमें—
- 100 सुरक्षा जवान
- 30 सुरक्षा सुपरवाइजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर
- 20 ड्रोन पायलट
शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा
सुरक्षा जवान के लिए:
- 10वीं उत्तीर्ण
- आयु 18 से 40 वर्ष
- न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी
- वजन 52 से 96 किलोग्राम
सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए:
- स्नातक एवं कंप्यूटर ज्ञान
- आयु 22 से 40 वर्ष
- न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी
- वजन 55 से 96 किलोग्राम
ये दस्तावेज साथ लाना होंगे
इच्छुक अभ्यर्थी निम्न दस्तावेजों के साथ संबंधित आजीविका मिशन कार्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं—
- 10वीं या उच्चतम शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची/प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड की छायाप्रति
- दो पासपोर्ट आकार के फोटो
अन्य जिलों के पात्र अभ्यर्थी भी भर्ती शिविर में भाग ले सकते हैं।
15 दिन का प्रशिक्षण, फिर मिलेगी नौकरी
चयनित अभ्यर्थियों को जीडीएक्स ग्रुप के प्रशिक्षण केंद्र एनआईएमटी कैंपस, परीचौक मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर नोएडा में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा और मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ₹21,500 से ₹25,000 प्रतिमाह वेतन पर नियुक्ति दी जाएगी।
चयनित युवाओं को पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, पारिवारिक मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, ऋण सुविधा तथा रियायती दर पर आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी दीपक राठौर से मोबाइल नंबर 9311947932 एवं 9667989993 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़े :-
सिवनी के सहायक आयुक्त लालजी मीणा पर गंभीर आरोपों की बौछार, वसूली से लेकर जातिगत अपमान तक के लगे आरोप
सिवनी पुलिस के 5 निरीक्षक बने डीएसपी, 3 सूबेदार पदोन्नत होकर बने रक्षित निरीक्षक



