प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज लेंगे संभागीय बैठक, संगठन की मजबूती पर होगा मंथन
बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की बनेगी कार्ययोजना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज लेंगे संभागीय बैठक
Chhindwara 14 October 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल आज गुरुवार को छिंदवाड़ा में संभागीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 2 बजे नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस में आयोजित इस बैठक में छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी एवं पांढुर्णा जिलों के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संभागीय कार्यालय प्रभारी भारत घई ने बताया कि बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तथा प्रदेश महामंत्री एवं छिंदवाड़ा संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी की विशेष उपस्थिति रहेगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में संभाग के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की संरचना को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी तथा अभियान को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विचार होगा।
आगामी गतिविधियों की बनेगी कार्ययोजना
संभागीय बैठक में आगामी संगठनात्मक बैठकों के क्रम, प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास और विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी की जमीनी सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी।
बैठक में चारों जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल होकर अपने-अपने जिलों की गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों से संबंधित जानकारी साझा करेंगे। भाजपा नेतृत्व का जोर संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने पर रहेगा।
यह भी पढ़े :-
33 साल की शासकीय सेवा का अनुभव अब आएगा जनसेवा के काम! महेंद्र पाठक बने विधायक प्रतिनिधि
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल, सिवनी जिले में खुशी की लहर
अरहर की फसल पर पत्ती लपेटक कीट का हमला, किसानों को दी गई बचाव की सलाह



