सिवनी में हॉकी का रोमांच चरम पर, पेनाल्टी शूटआउट में केरला की जीत
तेज हॉकी, कड़ा संघर्ष और निर्णायक गोलों ने जीता दिल
सिवनी में हॉकी का रोमांच चरम पर, केरला और अमरावती की शानदार जीत
स्थान: पुलिस ग्राउंड, सिवनी
दिनांक: 08 फरवरी 2026
सिवनी यशो:- यंग स्टार क्लब, सिवनी के तत्वावधान में आयोजित
अशोक एण्ड अशोक अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत
08 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, सिवनी में दो अत्यंत रोमांचक मुकाबले खेले गए।
स्थानीय खेल प्रेमियों की भारी उपस्थिति ने पूरे मैदान को
ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना से भर दिया।

पहला मुकाबला – केरला बनाम अटरमा
दोपहर 02:00 बजे खेले गए मुकाबले में केरला टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए
चार गोल की बढ़त बना ली। अटरमा टीम ने मध्यांतर के बाद शानदार वापसी करते हुए
स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।
दोनों टीमों को 5-5 अवसर मिले, स्कोर बराबर रहा।
सडन डेथ में केरला ने 6-5 से रोमांचक जीत दर्ज की।
विजेता – केरला
दूसरा मुकाबला – अमरावती बनाम इटारसी
दूसरे मुकाबले में अमरावती और इटारसी के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
पहले क्वार्टर की समाप्ति तक स्कोर 0-0 रहा।
दूसरे क्वार्टर में इटारसी को मिले दो पेनाल्टी कॉर्नर व्यर्थ रहे।

अमरावती की ओर से जर्सी नंबर 10 जयकारले ने पेनाल्टी कॉर्नर पर
शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
तीसरे क्वार्टर में कप्तान अमन खान ने मैदानी गोल कर
स्कोर 2-0 कर दिया।
चौथे क्वार्टर में इटारसी ने एक गोल किया,
लेकिन अंततः अमरावती ने मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
विजेता – अमरावती
मुख्य अतिथि
श्री विष्णु करोसिया जी,
श्री प्रकाश शर्मा जी,
श्री किशन अग्रवाल जी
आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें
स्थानीय टीम सिवनी DHA सहित
मुंबई,
नरसिंहपुर,
अमरावती,
केरला,
रायपुर अकादमी एवं
बिलासपुर अकादमी की टीमें
प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
हॉकी का गौरव
मीडिया प्रभारी के अनुसार हॉकी भारत का गौरवशाली खेल है।
इस प्रतियोगिता से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है
और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
विशिष्ट उपस्थितजन
पत्रकार गैलरी में उपस्थित पत्रकारों में
फिरोज खान,
संजय अग्रवाल,
गोपाल चौरसिया,
राज किशोर यादव,
जितेंद्र सिंह,
नंदन श्रीवास्त्री,
हसीब खान,
वाहिद खान,
काबिज खान,
रशीद खान एवं
संदीप लहोरिया शामिल रहे।



