नववर्ष पर प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ भक्तों की भारी भीड़
Chhindwara 01 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- वर्ष के प्रथम दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली (Miraculous Hanuman Temple Jam Savli) में दर्शनार्थ भक्तों की भारी भीड़ बनी रही मंदिर को आकर्षक सजाया गया था प्रारंभ में श्री हनुमान जी के प्रतिमा का विद्वान पंडितो द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया गया प्रश्चात दर्शनार्थ मंदिर के पट खोलें गएप्रात: से ही महिला पुरुषों की दर्शनार्थ भारी भीड बनी रही मंदिर में प्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र के र्दु दराज क्षेत्र से बड़ी तादाद में भक्त दर्शनार्थ आते हैं भक्तों को मंदिर प्रतिमा के दर्शन की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा बैरिकेट्स लगाए गए थे इससे दर्शन सुविधाजनक हुए वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था होने से गाड़ी पार्किंग में असुविधा नहीं हुई
जगह-जगह भंडारे चल रहे थे यहां पर भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया जा रहा था
मंदिर में भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए पांढुर्णा जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी सिद्धार्थ पटेल तहसीलदार भावना मलकाम व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला पुलिस अधिकारी नीरज सोनी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डीवीएस नागर थाना प्रभारी मर्सकोले अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ लगे हुए थे साथ ही राजस्व विभाग के कर्मचारी भी सहयोग प्रदान कर रहे थे सफाई एव जल व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा था
चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सावली में दर्शनार्थ भारी जन सैलाब उमङ़ा




