मध्यप्रदेशदेश विदेशहेल्थ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर बना योगमय, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' थीम के साथ आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योग को स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन का आधार बताया गया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम मोहन यादव ने किया योग

▪️ जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

▪️ इस वर्ष योग दिवस की थीम है ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’

▪️ राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बअंतरराष्ट्रीय योग दिवस जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम मोहन यादव ने किया योगनाने का आग्रह

▪️ पीएम मोदी ने प्राचीन ऋषि परंपरा का परिचय विश्व से कराया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ सामूहिक योगाभ्यास
जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

🟩 भोपाल/जबलपुर यशो :- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश सहित मध्यप्रदेश की छटा योग के रंग में रंगी दिखाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने योगाभ्यास किया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, निरोग, स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल पटेल को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ सामूहिक योगाभ्यास
जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

🔵 करोड़ों लोग योग को बना रहे दैनिक जीवन का हिस्सा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज हम यहां भारत की उस महान परंपरा का उत्सव मना रहे हैं, जिसने मानवता को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन का मार्ग दिखाया। योग विश्व समुदाय को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य उपहार है। यह हमारे ऋषियों और मुनियों की हजारों वर्षों की साधना का परिणाम है। हमारे शास्त्रों में शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को जीवन की सफलता का आधार माना गया है। योग उसी संतुलन को स्थापित करने का मार्ग है।

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का विहंगम दृश्य, राष्ट्रपति द्वारा संबोधन गैरीसन ग्राउंड जबलपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास संबोऊ दृश्य।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। पिछले 12 वर्षों में योग ने विश्व कल्याण के सशक्त माध्यम के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत किया है। आज दुनिया के अनेक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है।

यह भी पढ़ें:- मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”

🔵 जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का प्रभावी समाधान है योग

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान समय में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। योग इन बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सरल, प्रभावी और सभी के लिए सुलभ है। भारत सरकार योग शिक्षण, अनुसंधान, प्रशिक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी देशवासियों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का विहंगम दृश्य, गैरीसन ग्राउंड जबलपुर
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास , संबोधन

🔵 30 मिनट का योगाभ्यास ला सकता है सकारात्मक बदलाव

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण जीवन को संतुलित, सरल और आनंदमय बनाने की पद्धति है। भारतीय ज्ञान परंपरा ने स्वस्थ जीवन का जो मार्ग दिखाया था, आज पूरी दुनिया उसे अपना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सम्मान मिला है।

यह भी पढ़ें:- सिंहस्थ-2028 के लिए मेगा तैयारी: इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज

उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है। प्रतिदिन केवल 20 से 30 मिनट का योगाभ्यास जीवन में प्रभावी और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

🔵 वैश्विक शांति और वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देता है योग दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ है। योग दिवस वैश्विक शांति और वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह सुखद संयोग बना है।

🔵 पीएम मोदी ने योग को बनाया आंदोलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा, हमारी आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सनातन संस्कृति का वैश्विक पटल पर परिचय कराया है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखे गए प्रस्ताव को 175 से अधिक देशों का समर्थन मिला था। आज योग विश्वव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

यह भी पढ़ें:-‌ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

🔵 हमारी संस्कृति में संसार एक परिवार है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति ने सदैव संसार को एक परिवार के रूप में देखा है। हमने विश्व को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः’ का संदेश दिया है। आज 200 से अधिक देशों में योगाभ्यास भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बन चुका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया को भारत की समृद्ध परंपरा से जोड़ रहा है।

https://mppost.com/cm-mp-144/?amp=1

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button