मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का पवन पाटीदार ने किया उद्घाटन, बोले- “यह विकसित भारत का रोडमैप है”
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सिवनी प्रवास में संगठन को दी नई ऊर्जा
पवन पाटीदार सिवनी प्रवास – मोदी सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन, बोले- विकसित भारत का रोडमैप
Seoni 19 June 2026
सिवनी यशो: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने सिवनी प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित उपलब्धि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि “विकसित भारत का रोडमैप” है, जो देश के भविष्य की दिशा और विकास की गति को दर्शाती है।

जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की झलक
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार एवं भाजपा शासनकाल के दौरान संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना विकास, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब कल्याण से जुड़े ऐतिहासिक कार्यों को चित्रों एवं विवरणों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
यह भी पढ़े :- वन अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, एमपी में बनेगी टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी टास्क फोर्स
श्री पाटीदार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यकर्ताओं से इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और वृक्षारोपण से शुरू हुआ प्रवास
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का संगठनात्मक प्रवास बरघाट क्षेत्र स्थित बहराई हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण से प्रारंभ हुआ।
इसके बाद उन्होंने बरघाट, धरना जावरकाठी, कोसमी चौराहा, भाजपा कार्यालय बरघाट, नगर परिषद बरघाट, पिंडरईकलां, गणेश मंदिर सिवनी तथा टैगोर वार्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

विद्यार्थियों से संवाद, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
टैगोर वार्ड में श्री पाटीदार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके विचार जाने। वहीं सिवनी के बाहुबली चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फलों से तौलकर सम्मानित भी किया।
यह भी पढ़े :- गुजरात की तर्ज पर भोपाल में बनेगी गिफ्ट सिटी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश
भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत: पाटीदार
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन पाटीदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वास्तविक आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को भी रेखांकित किया।
यह भी पढ़े :-अमानत में खयानत का मामला: लाखों की संपत्ति बरामद, तीन गिरफ्तार
वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात, सामाजिक कार्यक्रमों में भी हुए शामिल
प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से उनके निवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों एवं विवाह समारोहों में भी सहभागिता की। रात्रि विश्राम सिवनी में करने के बाद वे अगले दिन संगठनात्मक प्रवास पर छिंदवाड़ा के लिए रवाना हुए।
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, विधायक कमल मर्सकोले, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मुकेश डेहरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय सहित भाजपा एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का बड़ा बदलाव: आदिवासी विभाग के 24,196 स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग में होंगे शामिल
संगठन को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रितपाल सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के इस प्रवास से संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्राप्त हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक रूप से नए आयाम स्थापित करेगा।




