खेलछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

विभिन्न ग्रामों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह

विशाल इनामी दंगल एवं जागरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप शामिल हुए

 

विभिन्न ग्रामों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह - Seoni News
सिवनी यशो:-गुरुवार 28 सितंबर को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवरगाव में विधायक निधि से जन सेवा में समर्पण हेतु सभा मंच का भूमि पूजन केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने किया। इस सभा मंच का निर्माण 1 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। इसके साथ ही नेवरगाव में प्राथमिक शाला मेलगाटोला में बाउंड्री वॉल का लोकार्पण विधायक राकेश पाल सिंह ने किया। इस बाउंड्री वॉल का निर्माण 15 लख रुपए की लागत से विद्यालय परिसर के आसपास किया जाना है।
ग्राम सरंडी शीतला माता मंदिर में श्री निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने पहुंचे केवलारी विधायक श्री पाल एंव खिऱका मोहल्ला में खेल मैदान के समतलीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार केवलारी विधायक श्री पाल ने ग्राम मलारी में विधायक निधि से 500000 रुपये की लागत से बनने जा रहे गढ़ेवाल समाज के मंगल भवन का निर्माण कार्य का भूमि पूजन करने किया । इस सामुदायिक भवन का निर्माण का उद्देश्य गढ़ेवाल समाज के सामाजिक कार्यों हेतु उपयोग किया जाएगा।
ग्राम चिखली में विधायक निधि के 200000 से बनने जा रहे सभा मंच का भूमि पूजन करने पहुंचे केवलारी विधायक श्री पाल ने जन भावना को देखते हुए यह सभा मंच समर्पित किया। ग्राम बावली महावीर व्यायाम शाला द्बारा आयोजित विशाल ईनामी दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह अपने क्षेत्रीय दौरे के समय ईनामी दंगल में आये दर्शकों का अभिवादन श्री पाल के द्वारा किया गया, दर्शकों ने पहलवानों का तालिया बजाकर हौसला बढ़ाया। महावीर व्यायाम शाला दंगल समिति ने विधायक का मुख्यातिथि के रूप में फूल मालाओं से स्वागत किया इस दंगल में उपस्थित दर्शको के साथ श्री पाल ने दूर दराज से पहलवानों के द्वारा खेली गई कुश्ती का आनंद लिया।
ग्राम गोरखपुर एंव ग्राम सोनखार र्में गणेश उत्सव के दौरान चल रहे जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री पाल ने माता जी का पूजन अर्चन कर जागरण कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। बाहर से नामी कलाकारों ने माता जी की भेंटे प्रस्तुत किया। विधायक के साथ इस अवसर पर अनेक भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!