सिवनीमध्यप्रदेश

किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, 23 मई तक बढ़ी गेहूं खरीदी तिथि – प्रदीप राय

हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है

🌾 किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार, 23 मई तक बढ़ी गेहूं खरीदी तिथि – प्रदीप राय

किसान मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय का बड़ा बयान

Seoni | May 01, 2026

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार किसानों के हितों के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता में किसान सर्वोच्च स्थान पर हैं और किसी भी किसान को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़े :- केवलारी के प्रदीप राय बने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, सिवनी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक संदेश

 बड़ा फैसला: गेहूं उपार्जन (स्लॉट बुकिंग) की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों की चिंता करते हुए यह निर्णय लिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और आवश्यकता होने पर तिथि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.33 लाख सोयाबीन किसानों को 233 करोड़ रुपये की भावांतर राशि अंतरित की

 किसानों के लिए अपील: किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सरकार पारदर्शिता के साथ खरीदी सुनिश्चित कर रही है।

प्रदीप राय ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे परेशान न हों। सरकार पूरी प्राथमिकता के साथ खरीदी सुनिश्चित कर रही है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों को निर्देश:

  • समय पर तुलाई और भुगतान सुनिश्चित करें
  • खरीदी केंद्रों पर किसी प्रकार की लापरवाही न हो
  • सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखें

विज्ञप्ति में बताया गया कि खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, तकनीकी संसाधन और स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 सरकार का भरोसा: हर किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यकता हुई तो उपार्जन अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=²°²¶°´²¶Î²°±&fontname=Íáîçáì&pubdate=04/26/2026&LocID=³²

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button