मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.33 लाख सोयाबीन किसानों को 233 करोड़ रुपये की भावांतर राशि अंतरित की
सिवनी कृषि उपज मंडी में हुआ लाइव प्रसारण, किसानों ने जताया सरकार के प्रति आभार
Seoni 13 November 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत प्रदेश के 1 लाख 33 हजार सोयाबीन उत्पादक किसानों को कुल 233 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।
इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सिवनी जिले की कृषि उपज मंडी सिवनी में भी किया गया, जिसे जिले के किसानों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक देखा व सुना।

सिवनी में हुआ भावांतर योजना का लाइव प्रसारण
लाइव प्रसारण कार्यक्रम के अवसर पर विधायक दिनेश राय,
एसडीएम सह-भरसाधक अधिकारी (मंडी सिवनी) श्रीमती पूर्वी तिवारी,
मंडी सचिव प्रकाश कुमार मार्को,
पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश बैस, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शिव सनोडिया, दीपक ठाकुर, रामप्रसाद डेहरिया, उन्नतशील कृषक नररोत्तम बघेल, सिवनी अनाज संघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, निकेत अग्रवाल, आयुष सिंघानिया, मुकेश खंडेलवाल, कमलेश साहू, हजारीलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कृषक व व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भावांतर योजना किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम – विधायक दिनेश राय
अपने उद्बोधन में विधायक दिनेश राय ने कहा कि –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।
किसानों को उचित मूल्य, समय पर भुगतान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि-
भावांतर योजना किसानों की आय बढ़ाने और बाजार की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है।

किसानों ने जताया आभार, बताया ऐतिहासिक कदम
किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की गई राशि अंतरण की इस पहल को कृषक हित में ऐतिहासिक कदम बताया और
सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि भावांतर योजना ने उन्हें फसल के सही मूल्य और आर्थिक स्थिरता प्रदान की है।



