सिवनी आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, किसान मोर्चा ने भगवान बलराम की प्रतिमा एवं हल भेंट कर किया सम्मान
हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय अभिनंदन, भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि संस्कृति के प्रतीक स्वरूप भगवान बलराम की प्रतिमा और हल भेंट किया
मुख्यमंत्री मोहन यादव सिवनी स्वागत – किसान मोर्चा ने भगवान बलराम की प्रतिमा और हल भेंट किया
Seoni 01 July 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार को सिवनी आगमन पर हेलीपैड परिसर में उनका गर्मजोशी एवं आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का विशेष सम्मान करते हुए उन्हें भगवान बलराम जी की प्रतिमा एवं भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक ‘हल’ भेंट किया गया।
यह भी पढ़े :- सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नवकरणीय ऊर्जा में नया अध्याय लिख रहा मध्यप्रदेश, निवेशकों को दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान हेलीपैड परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्वागत करने वालों में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, कमिश्नर धनंजय सिंह, कलेक्टर नेहा मीना तथा पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-भैंसवामाता के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
इसी अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप राय के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान बलराम जी की प्रतिमा एवं हल भेंट कर कृषि परंपरा और अन्नदाता किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
प्रदीप राय ने कहा कि भगवान बलराम भारतीय कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री को उनकी प्रतिमा एवं हल भेंट करना प्रदेश के किसानों के सम्मान तथा कृषि आधारित संस्कृति के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और कृषि विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए किसानों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। स्वागत समारोह के उपरांत वे अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
https://www.mpinfo.org/Home/Frm_MinisterDetails_Info?id=%C2%B1%C2%B4%C2%B2



