सिवनी में सट्टा-अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: 9 सटोरिए गिरफ्तार, 55 लीटर शराब जब्त
11 ठिकानों पर एक साथ दबिश; 5200 रुपए नकद और सट्टा पर्चियां बरामद, 55 लीटर अवैध शराब जब्त
सिवनी में सट्टा और अवैध शराब पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 सटोरिए गिरफ्तार
Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- सट्टेबाजी और अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ऐसा शिकंजा कसा कि शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 9 सटोरियों को मौके से गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से 5200 रुपए नकद और सट्टा पर्चियां बरामद की गईं। वहीं अवैध शराब के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 11 ठिकानों से 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। शराब के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने की।
सट्टे के अड्डों पर अचानक धावा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमन होटल के पास, जिंदल अस्पताल के पीछे और न्यू लाइफ जियारतनाका शराब दुकान के पास कुछ लोग खुलेआम सट्टा पर्चियां लिख रहे हैं।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया और चिन्हित स्थानों पर घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 9 सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से 5200 रुपए नकद और सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। सभी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत अलग-अलग 9 प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शराब के अवैध कारोबार पर भी चला पुलिस का डंडा
सट्टे के साथ ही कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। गंज सहित अन्य क्षेत्रों में 11 अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 55 लीटर अवैध शराब जब्त की। अवैध शराब के मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
ये 9 सटोरिए पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दीपक पिता शिववरण सिंह ठाकुर (43), सुखराम पिता अदान इनवाती (70), शंकर पिता रतिराम बेन (55), अनिल पिता नेमीचंद यादव (38), धनीराम पिता दुलीचंद नागोतिया (50), ओम पिता ओमकार कोष्टा (29), शादाब पिता अजीश खान (29), गजेन्द्र पिता दशरथ कोष्टी (72) और ज्योति नंदवार पिता ओमकार नंदवार (52) शामिल हैं।
सभी सिवनी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
कार्रवाई में निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, सुधीर डहेरिया, सौरभ ठाकुर, आरक्षक प्रतीक बघेल, चेतन शर्मा, पारस तुरकर, सीताराम जावरे तथा महिला आरक्षक दीपाली बघेल और ममता गजभिए की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एक नजर में कार्रवाई
9 — सटोरिए गिरफ्तार
9 — सट्टा एक्ट के प्रकरण
₹5,200 — नकद बरामद
11 — अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश
55 लीटर — अवैध शराब जब्त
11 — आबकारी एक्ट के प्रकरण
मुख्य बात: पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान कोतवाली क्षेत्र में लगातार जारी है।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव
MP में 52,019 शिक्षक पद खाली! नकुलनाथ बोले- नारों और कागजों में सिमट गई शिक्षा व्यवस्था



