आगामी त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कोतवाली पुलिस ने शांति समिति की बैठक ली
गणेश चतुर्थी, मिलाद-उल-नबी और ताजिया पर्व पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने की विस्तृत चर्चा
Seoni 23 August 2025
सिवनी यशो:- आगामी गणेश चतुर्थी, मिलाद-उल-नबी एवं ताजिया पर्व के दौरान शहर की शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,
तहसीलदार हिमांशु कौसल,
थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर,
विद्युत विभाग के अधिकारी,
जनप्रतिनिधि,
वरिष्ठ नागरिक,
पंडाल आयोजक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
1. पंडाल व्यवस्था
-
सभी पंडाल आयोजकों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और वॉलंटियर की जानकारी थाना में जमा करनी होगी।
-
टीसी कनेक्शन अनिवार्य रूप से लेकर उचित प्रकाश व्यवस्था करनी होगी।
-
पंडाल खाली न छोड़े जाएं, 24 घंटे कम से कम 2 व्यक्ति उपस्थित रहें।
-
अग्निशमन हेतु पानी, रेत आदि की व्यवस्था अनिवार्य।
-
सड़क पर बाधा डालते हुए कोई भी पंडाल नहीं लगेगा।
यह भी पढ़े :–सिवनी पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: एमडी पावडर का शातिर सौदागर गिरफ्तार, 1.24 लाख का माल जब्त
2. विसर्जन व्यवस्था
-
मूर्ति विसर्जन गहरे पानी में न किया जाए, केवल प्रशिक्षित तैराकों की मदद से किया जाए।
-
विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग और दिशा-निर्देशों का पालन जरूरी।
3. डीजे संचालन
-
डीजे वाहन की ऊंचाई से ऊपर न रखा जाए।
-
ध्वनि स्तर निर्धारित मानक से अधिक न हो।
-
भड़काऊ नारेबाजी या गानों पर पूर्ण प्रतिबंध।
-
झंडों में केवल लकड़ी या पीवीसी पाइप का ही उपयोग हो।
-
डीजे वाहन के ऊपर किसी को बैठाने की अनुमति नहीं होगी।
-
जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए समितियों द्वारा वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों और आयोजकों से अपील की है कि शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं और प्रशासन के नियमों का पालन करें।




One Comment