क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में अवैध बूचड़खाने पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मवेशी मुक्त कराए

पशु वध में प्रयुक्त हथियार जब्त, एक संदिग्ध हिरासत में; नगर पालिका ने बूचड़खाना किया सील

सिवनी अवैध बूचड़खाना कार्रवाई – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मवेशी मुक्त कराए

Seoni 28 May 2026
सिवनी यशो:- जिले में गौवंश अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध बूचड़खाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से पशु वध में प्रयुक्त हथियार और सामग्री भी जब्त की है, जबकि एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक Krishna Lalchandani के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Deepak Mishra तथा एसडीओपी Sachin Parte के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर संयुक्त दबिश

कोतवाली पुलिस को 28 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हड्डी गोदाम स्थित टीपू सुल्तान चौक के पास अवैध रूप से बूचड़खाना संचालित किया जा रहा है, जहां मवेशियों को क्रूरतापूर्वक रखा गया है।

सूचना के बाद थाना प्रभारी Satish Tiwari के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व अमले और नगर पालिका के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

सिवनी में अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई करती कोतवाली पुलिस टीम
सिवनी में अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई के दौरान मुक्त कराए गए मवेशी एवं मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

11 मवेशी मुक्त, हथियार जब्त

कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 11 मवेशियों को बरामद कर सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस ने पशु वध में प्रयुक्त बका, रस्सियां, लकड़ी की दूंठ, लोहे के एंगल सहित अन्य सामग्री भी जब्त की।

मौके से अरबाज खान (26 वर्ष) नामक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

बीमार हालत में मिले मवेशी

पशु चिकित्सा विभाग की प्रारंभिक जांच में कुछ मवेशी बीमार पाए गए। सभी पशुओं को बिना चारे-पानी के अत्यंत खराब स्थिति में रखा गया था। नगर पालिका के मवेशी वाहन के माध्यम से सभी 11 मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजा गया।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जांच के दौरान आवश्यकता अनुसार अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

गौवंश अपराधों पर जीरो टॉलरेंस

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने कहा कि जिले में गौवंश अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। बकरीद पर्व को देखते हुए जिलेभर में सतत निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि गौवंश तस्करी या अवैध वध की सूचना तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना में दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा 5000 रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और उनकी टीम के साथ पशु चिकित्सा विभाग, राजस्व अमले एवं नगर पालिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://public.app/video/sp_4ldo1km9kq449

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!