छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कमलनाथ की हार-जीत पर शर्त लग रही, दस लाख की शर्त का लेटर वायरल

छिंदवाड़ा -विधानसभा चुनाव के मतदान समाप्त हो चुके है परंतु मतगणना 03 दिसंबर को राजनैतिक रूचि वाले व्यक्ति जीत हार के दावे अपने अपने हिसाब से कर रहे है । दावे करने वाले प्रदेश हाई प्रोफाइल सीट छिंदवाड़ा पर दस दस लाख की बाजियाँ लगा रहे है और इस आशय के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे है । जीत हार के दावे जिस तरह से समर्थक कर रहे है वह चिंता का विषय भी हो सकता है और दावे बड़ी मुश्किल के कारण भी बन सकते है । विधानसभा चुनाव के बाद पूरे प्रदेश की नजर प्रदेश की कुछ चुनिंदा सीटों पर रहने वाली है और ऐसी एक सीट छिंदवाड़ा जिले की छिंदवाड़ा भी है, जहाँ से प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष और कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ चुनाव लड़ रहे है और इनके विरोध में भाजपा ने विवेक बंटी साहू को उतारा है । इन दोनों ही नेताओं के बीच हार-जीत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है और यह खबर प्रदेश में सुर्खियों में है ।
दरअसल, छिंदवाड़ा में दो व्यापारियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं की हार जीत को लेकर 10 लाख रुपये की शर्त लगाई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है. बता दें कि, इस लेटर में प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है और इस पर रसीद भी चस्पा की गई है, जिस पर कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर जो शर्त लगाई गई है उसका जिक्र है.

10 लाख रुपये की लगी शर्त

बता दें कि, मतदान खत्म होने के बाद कांग्रेस से जुड़े ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि, यदि चुनाव में कमलनाथ हारते है तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रुपये राम मोहन साहू को देंगे. वहीं अगर विवेक बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपये 3 दिसंबर को देंगे.

तीन गवाहों ने किया साइन

वहीं व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लेटर पैड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साइन भी किए हैं. इसके साथ ही तीन गवाहों के साइन भी कराए गए हैं. अब यह शर्त वाला लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लकेर हैरानी भी जताई जा रही है. बता दें कि, जीत हार की शर्त लगाने वाले दोनों पक्ष साहू समाज से हैं

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!