मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन का सिवनी में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा कार्यालय से लेकर जनप्रतिनिधियों के निवास तक हुआ आत्मीय स्वागत — जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा, ‘मौसम बिसेन अपनी कार्यशैली से बनाएंगी अलग पहचान’

Seoni 08 October 2025
सिवनी यशो:- बुधवार का दिन सिवनी भाजपा परिवार के लिए उल्लास और गौरव का अवसर लेकर आया, जब मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन का नगर में भव्य स्वागत हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

सिवनी भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन का भव्य स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

बुधवार को मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन का सिवनी नगर आगमन हुआ।

भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यालय में स्वागत समारोह के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा,

कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपनी नेता के प्रति समर्थन और गर्व व्यक्त किया।

भाजपा जिला कार्यालय के पश्चात श्रीमती मौसम बिसेन पूर्व विधायक नरेश दिवाकर के निवास पहुँचीं,

जहाँ उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

सिवनी भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य मौसम बिसेन का भव्य स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

इसके बाद वे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के निजी कार्यालय भी पहुँचीं,

जहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इसके अतिरिक्त, वे नगर के अन्य सामाजिक स्थलों पर भी पहुँचीं, जहाँ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत-सत्कार किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने इस अवसर पर कहा कि “श्रीमती मौसम बिसेन पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य के रूप में अपने कार्य से प्रदेश में नई पहचान बनाएंगी।

उनकी कार्यशैली प्रारंभ से ही विशिष्ट और परिणाममुखी रही है। वे अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और क्षमता के साथ निभाने के लिए जानी जाती हैं।

https://www.ncbc.nic.in/User_Panel/UserView.aspx?TypeID=1042

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!