आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: भारत की समृद्धि और गौरव का मार्ग – भाजपा जिला कार्यशाला सिवनी में संपन्न
“आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जीएसटी सुधार और स्वदेशी वस्तुओं से साकार करेंगे” - श्रीमती मीना बिसेन
सिवनी, 24 सितंबर 2025: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय सिवनी में संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन का संबोधन
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि यह अभियान हमारे दूरदर्शी नेतृत्व का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जो देश की आर्थिक समृद्धि और गौरव को पुनः स्थापित करने वाला है। यह समाज के हर वर्ग को जोड़कर एक जन-अभियान बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ, मंडल और जिला स्तर पर पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से भागीदारी करें। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी और 28 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाने का लक्ष्य तभी संभव है जब दैनिक उपयोग की वस्तुएँ ‘मेड इन इंडिया’ हों और स्वदेशी अभियान जन-जन का अभियान बने। 
जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर का वक्तव्य
गजानंद पंचेश्वर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जीएसटी दरों में ऐतिहासिक सुधार और वोकल फॉर लोकल के माध्यम से साकार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता को सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि यह अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मंडल और विधानसभा स्तर पर विभिन्न कार्यशालाएं, महिला-युवा सम्मेलन, व्यापारी-लघु उद्योग सम्मेलन, स्वदेशी मेला, पदयात्रा और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रम होंगे।
अन्य वक्तव्य और संचालन
मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन ने कहा कि –
प्रत्येक कार्यक्रम का व्यापक मीडिया और सोशल मीडिया प्रचार सुनिश्चित किया जाए।
संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने किया और
आभार भुवन अवधिया ने व्यक्त किया।
मंच पर श्रीमती उर्मिला उईके और राजेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी,
नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की विधानसभा एवं
मंडल टोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




One Comment