WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनी

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी में हर्षोल्लास से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

निबंध, पोस्टर एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सिवनी, 03 नवंबर 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सिवनी में 1 से 3 नवंबर 2025 तक 70वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग के संरक्षण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन से हुई। स्थापना दिवस का मुख्य समारोह जिला प्रशासन द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।

महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा

नुक्कड़ नाटक,

मध्यप्रदेश के विकास,

पर्यटन एवं

संस्कृति स्थलों की फोटो प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मान सिंह बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

“राज्यों के पुनर्गठन के फलस्वरूप 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश राज्य का गठन हुआ था,

जो आज आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

03 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों ने “मध्यप्रदेश की प्रगति एवं उपलब्धियों” पर व्याख्यान देते हुए

विद्यार्थियों को राज्य निर्माण की भावना से जुड़ने का संदेश दिया।

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews#

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!