हर्रई और सुरलाखापा कन्या छात्रावास - 14 करोड़ रुपये की लागत से, सांसद बंटी साहू ने कांग्रेस पर साधा निशाना में
Chhindwara, 27 June 2026छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के हर्रई और सुरलाखापा क्षेत्र में आदिवासी छात्राओं की उच्च शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से शनिवार को 7-7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100-100 बिस्तरों वाले कन्या छात्रावासों की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू एवं विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।यह भी पढ़े :- 30 जून तक लंबित सीमांकन प्रकरण निपटाने का अल्टीमेटम, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईसमारोह को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है और जब बेटियां शिक्षित होती हैं तो पूरा समाज विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
"आदिवासी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है तो कांग्रेस परेशान"
सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए कहा कि हर्रई क्षेत्र की विकास यात्रा में लगातार नए अध्याय जुड़ रहे हैं। यह भी पढ़े :-श्री सिद्धेश्वर मारुति महाकाल मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, सांसद बंटी विवेक साहू हुए शामिलउनके अनुसार छिंदवाड़ा जिले में हर्रई और अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि "आज जब आदिवासी बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा मिल रही है तो कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है।"
आदिवासी बेटियों को मिलेगा सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण