Fri, 23 Oct 2026 | 02:09:28 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के विश्वगुरू बनने से विश्व कल्याण और शांति स्थापित होगी - अनिल चंदवंशी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 31, 2025 11:02 pm / Post views : 351

भारत के विश्वगुरू बनने से विश्व कल्याण और शांति स्थापित होगी - अनिल चंदवंशी
शेयर करें:

अमरवाड़ा नगर में आरएसएस द्वारा निकाला गया पथ संचलन

Chhindwara 31 March 2025 छिंदवाड़ा यशो:- अमरवाड़ा। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशाल ऐतिहासिक पथ संचलन का आयोजन और बौद्धिक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा नगर के स्टेडियम ग्राउंड पर बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे और यहां से विशाल ऐतिहासिक पद संचलन दो भागों में निकल गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर पद संचलन में भाग लिया और अमरवाड़ा नगर के मुख्य मार्गो से पद संचलन निकाला तो यहां नगर वासी सामाजिक संस्थाएं श्री राम मंदिर समिति के साथ लोगों ने पुष्प वर्षा कर सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया । वहीं अमरवाड़ा के स्टेडियम ग्राउंड पर बौद्धिक विकास शारीरिक प्रधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह महाकोशल प्रान्त अनिल चंद्रवंशी, ने कार्यक्रम को संबोधित कर स्वयंसेवकों की भूमिका और समाज की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और अपने दायित्व नागरिकों के कर्तव्य स्व का बोध पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है और भारत के विश्व गुरु के बनते है विश्व कल्याण और शांति की स्थापना होगी कहा। वही मुख्य अतिथि के रूप में एच डी एफ सी बैंक के प्रबंधक ललित राउत ने भारत के हिन्दू राष्ट्र के स्वप्न के साकार होते देख रहे है कहा । वही मंच पर परासिया जिला संघ चालक रामेश्वर सिंह पटेल अमरवाड़ा खंड के खंड कार्यवाह मंजू डेहरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचलन के उपरांत दंड नियुद्ध का व्यायाम योग का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह अमरवाड़ा अनुविगीय अधिकारी हेम करण धुर्वे, एसडीओपी रविंद्र मिश्रा, नगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह, और पुलिसकर्मी मौजूद रहे वहीं पूरे पद संचलन के दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी गई इस मौके पर बड़ी संख्या में अमरवाड़ा नगर की जनप्रतिनिधि बाहर से आए हुए स्वयंसेवक मौजूद रहे। ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में नारे, वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष