Wed, 21 Oct 2026 | 08:12:38 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

“चिता जलने से पहले अपने चित्त को जगावे” – शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का जीवन-दर्शन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 23, 2026 12:41 am / Post views : 503

“चिता जलने से पहले अपने चित्त को जगावे” – शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का जीवन-दर्शन
शेयर करें:

द्वारकाधीश मंदिर में राधा-कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा से सिवनी धर्ममय

सिवनी | सीलादेही | 22 फरवरी 2026 — द्वारकाधीश मंदिर सीलादेही में आयोजित राधा-कृष्ण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा एवं सप्तदिवसीय भागवत ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिवस सिवनी नगर पूरी तरह धर्म, भक्ति और अध्यात्म की ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

भागवत कथा श्रवण से शोक, मोह और भय का नाश होता है। प्रतिष्ठित व्यक्ति का अपयश मृत्यु से भी अधिक कष्टकारी होता है। अन्यायपूर्वक अर्जित स्वर्ण और धन में कलियुग का वास होता है — ऐसे गूढ़ आध्यात्मिक संदेश सहज संतोष आश्रम सीलादेही में चल रही कथा मंडपम में संतों के मुखारविंद से प्रवाहित हुए।

[caption id="attachment_42091" align="alignleft" width="200"]Radha Krishna Pran Pratishtha Seoni Dwarkadhish Mandir Siladehi द्वारकाधीश मंदिर सीलादेही में राधा-कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा से सिवनी धर्ममय[/caption]

भागवत कथा परमात्मा की शब्दरूपी मूर्ति

कथा व्यास गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी ने द्वितीय दिवस के कथा प्रसंग में चतुष् श्लोकी भागवत की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए कहा कि यही भागवत रूपी विशाल वटवृक्ष का बीज है। उन्होंने बताया कि व्यास पुत्र शुकदेव जी महाराज वैराग्य के प्रतीक थे और उन्हें 18,000 श्लोक कंठस्थ थे।

कथा में महाभारत युद्ध के 18वें दिन का वर्णन, अश्वत्थामा द्वारा पांडवों के पुत्रों का वध, द्रौपदी का क्षमाशील किंतु दृढ़ निर्णय, परीक्षित के गर्भ में ब्रह्मास्त्र प्रयोग, भीष्म स्तुति, राजा परीक्षित का अश्वमेध यज्ञ तथा कलियुग के प्रवेश का मार्मिक चित्रण किया गया।

[caption id="attachment_42093" align="aligncenter" width="300"]Radha Krishna Pran Pratishtha Seoni Dwarkadhish Mandir Siladehi द्वारकाधीश मंदिर सीलादेही में राधा-कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा से सिवनी धर्ममय[/caption]

नारद जी की प्रेरणा से परम वीतराग शुकदेव जी महाराज द्वारा परीक्षित के उद्धार हेतु भागवत कथा का उपदेश देकर मृत्यु-भय का निवारण किया गया।

जगतगुरु शंकराचार्य का दिव्य पदार्पण

द्वितीय दिवस की कथा समाप्ति पर द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का दिव्य पदार्पण कथा मंडपम में हुआ। उन्होंने सिवनी नगर में निकली राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

शंकराचार्य जी ने आयोजन समिति, नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों तथा कलश यात्रा में सम्मिलित मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने शोभायात्रा में सहभागी बनकर सिवनी की सनातन संस्कृति का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा — “मनुष्य को देह रहते ही परमात्मा को प्राप्त कर लेना चाहिए। चिता जलने से पहले चित्त को जागृत करना ही जीवन की सबसे बड़ी साधना है।”

 विशेष सूचना

23 फरवरी 2026 को भागवत कथा समापन के पश्चात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन कलाकार मनीष अग्रवाल अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। उनका लोकप्रिय भजन “अंगना पधारो महारानी…” हिंदी भाषी क्षेत्रों में विशेष रूप से चर्चित रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=kpTpCJGk6Ug

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष