Wed, 21 Oct 2026 | 05:08:31 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नशे के खिलाफ सिवनी में बड़ा अभियान शुरू, 30 जुलाई तक चलेगी जनजागरूकता की मुहिम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jul 15, 2026 06:41 pm / Post views : 23

नशे के खिलाफ सिवनी में बड़ा अभियान शुरू, 30 जुलाई तक चलेगी जनजागरूकता की मुहिम
शेयर करें:

सिवनी में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान शुरू, 30 जुलाई तक चलेंगे जनजागरूकता कार्यक्रम

Seoni 16 July 2026 सिवनी यशो:- जिले में नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया।

जिला कलेक्टर सुश्री नेहा मीना के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन में शुरू हुआ यह अभियान 30 जुलाई 2026 तक जिले के सभी विकासखंडों में संचालित किया जाएगा।

[caption id="attachment_48691" align="alignnone" width="300"]सिवनी में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते अधिकारी सिवनी जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के शुभारंभ पर आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।[/caption]

सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उपसंचालक संदीप परते के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

पहले दिन स्कूलों और कॉलेजों में हुए जागरूकता कार्यक्रम

अभियान के प्रथम दिवस जिले के सभी विकासखंडों में शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

[caption id="attachment_48690" align="alignright" width="300"]सिवनी में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते अधिकारी सिवनी जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के शुभारंभ पर आयोजित नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम।[/caption]

कार्यक्रमों में विशेषज्ञों ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। साथ ही नशे के कारण बढ़ते अपराध, पारिवारिक विघटन और युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इन विकासखंडों में हुए कार्यक्रम

अभियान के तहत विभिन्न विकासखंडों में अलग-अलग संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए—

  • लखनादौन – स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय (श्री नमन नेमा)
  • धनोरा – सीएम राइज विद्यालय, धनौरी (सुश्री रैवती खैरवार)
  • घंसौर – सांदीपनी स्कूल (श्रीमती नेहा कुमरे)
  • कुरई – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बादलपार (श्री विजेंद्र इडपाचे)
  • केवलारी – शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (श्री प्रशांत गुर्गा)

इन कार्यक्रमों में प्राचार्य, शिक्षक, जनपद पंचायत के अधिकारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक शामिल हुए।

नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित सिवनी के निर्माण में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़े :- 

375 किलोमीटर की मैहर पदयात्रा पूरी कर मां शारदा के दरबार पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू सिवनी में 18 जुलाई तक लगेंगे फार्मर रजिस्ट्रेशन और आईडी सीडिंग विशेष शिविर, कलेक्टर ने किसानों से की अपील दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे होगा पंचायतों का डिजिटल ऑडिट और ऑनलाइन भुगतान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नशे के खिलाफ होगी सबसे सख्त कार्रवाई https://x.com/mp_iec/status/2076960221851988244?s=20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष